
स्थान – हल्द्वानी

रिपोट -पंकज सक्सेना

हल्द्वानी। शहर में धार्मिक और सांस्कृतिक वातावरण को जीवंत बनाने के लिए खाटू श्याम मंडल द्वारा 27 मार्च 2026 को भव्य कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी आज आयोजक मंडल ने प्रेस वार्ता में दी।


आयोजक मंडल ने बताया कि महाकाली और खाटू श्याम का जागरण हल्द्वानी के उत्थान मंच हीरानगर में विशाल रूप से कराया जाएगा। मंडल के अनुसार सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं ।और कार्यक्रम की व्यवस्था उत्कृष्ट स्तर पर है।

हल्द्वानी में पहली बार महाकाली की लगभग 2 घंटे की भव्य झांकी का आयोजन किया जा रहा है। इस झांकी का आयोजन दिल्ली की पार्टी द्वारा किया जाएगा, जो दर्शकों को धार्मिक और सांस्कृतिक मनोरंजन प्रदान करेगी।

खाटू श्याम का गुणगान करने के लिए पूरे भारतवर्ष से अनेकों प्रसिद्ध सिंगर इस भव्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे अपनी भक्ति और गीतों के माध्यम से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध करेंगे।

आयोजन मंडल ने बताया कि इस बार कीर्तन में शामिल होने वाले भक्तों और दर्शकों के लिए सुरक्षित और सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।


प्रशासन और आयोजक मंडल ने सुरक्षा, यातायात और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का पूरा ध्यान रखा है, ताकि कार्यक्रम शांति और भक्ति के वातावरण में संपन्न हो सके।
आयोजक मंडल ने सभी भक्तों और शहरवासियों से आग्रह किया है कि वे समय से पहुँचकर इस भव्य जागरण का आनंद लें और धार्मिक अनुशासन बनाए रखें।
हल्द्वानी में 27 मार्च को होने वाला यह भव्य कीर्तन धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक माना जा रहा है।

