भतरोजखान में शोक संवेदना, अजय भट्ट ने जताया दुख

भतरोजखान में शोक संवेदना, अजय भट्ट ने जताया दुख

स्थान : रानीखेत

रिपोर्टर : संजय जोशी

पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल सांसद अजय भट्ट रानीखेत विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल के भतरोजखान स्थित आवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दिवंगत ब्लॉक प्रमुख के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की।

सांसद अजय भट्ट ने भकियासैंण के दिवंगत ब्लॉक प्रमुख सतीश नैनवाल के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के साथ कुछ समय बिताया और ढांढस बंधाया।

अजय भट्ट ने कहा कि सतीश नैनवाल का निधन क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने जनप्रतिनिधि के रूप में सदैव जनता की समस्याओं को प्राथमिकता दी और विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई।

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति दें।

इस अवसर पर विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने भी दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि सतीश नैनवाल एक मिलनसार और कर्मठ जनप्रतिनिधि थे।

भतरोजखान में शोक का माहौल रहा। स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

सभी ने दिवंगत सतीश नैनवाल के सामाजिक योगदान को याद करते हुए उनके कार्यों को सदैव स्मरणीय बताया।