लालकुआं में नशा तस्कर गिरफ्तार, 78 पाउच कच्ची शराब बरामद

लालकुआं में नशा तस्कर गिरफ्तार, 78 पाउच कच्ची शराब बरामद

स्थान -लालकुआ

ब्यूरो रिपोट

लालकुआं, नैनीताल। डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देश पर जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने और ड्रग फ्री देवभूमि मिशन को सफल बनाने के लिए वृहद स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत तस्करों की गिरफ्तारी पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

इस क्रम में मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, अमित कुमार एवं बृजमोहन सिंह राणा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के पर्यवेक्षण में विशेष टीम ने लालकुआं क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया।

पुलिस टीम ने इस दौरान अभियुक्त आनंद सक्सेना को 78 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्त बेरीपडाव, गौलागेट खड़कपुर, कोतवाली लालकुआं का निवासी है।

गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कोतवाली लालकुआं में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अभियान लगातार जारी रहेगा और नशे के कारोबार में लिप्त अन्य तस्करों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। इससे क्षेत्र में मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी पर नियंत्रण बनाए रखने में मदद मिलेगी।

स्थानीय प्रशासन और पुलिस का यह कदम ड्रग फ्री देवभूमि मिशन को जनपद में सफल बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।