देहरादून: निदेशक पर हमला, शिक्षा विभाग में तनाव

देहरादून: निदेशक पर हमला, शिक्षा विभाग में तनाव

स्थान -देहरादून

ब्यूरो रिपोट

देहरादून के नानुरखेड़ा शिक्षा निदेशालय में अशासकीय विद्यालय प्रबंधन से जुड़े विवाद के दौरान प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल पर जानलेवा हमला हुआ। हमले में निदेशक के सिर और चेहरे में गंभीर चोटें आईं, जिससे निदेशालय में अफरातफरी मच गई।

विवाद तब शुरू हुआ जब प्रबंधन के कुछ सदस्य रायपुर ब्लॉक के अस्थल प्राथमिक स्कूल के नाम परिवर्तन को लेकर निदेशालय पहुंचे और कहासुनी तेज हो गई। घटना के समय विधायक उमेश शर्मा काऊ भी मौजूद थे। घायल निदेशक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया,

जबकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शिक्षा विभाग में खलबली मची है और अधिकारियों ने घटना की कड़ी निंदा की है।