हल्द्वानी में सिंचाई और जल संस्थान की बैठक, सड़कों व अतिक्रमण पर चर्चा

हल्द्वानी में सिंचाई और जल संस्थान की बैठक, सड़कों व अतिक्रमण पर चर्चा

स्थान -हल्द्वानी

ब्यूरो रिपोट

हल्द्वानी में शहर की गलियों में खुदी सड़कों और अतिक्रमण को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। सिटी मजिस्ट्रेट और नगर आयुक्त ने सिंचाई, जल संस्थान और जमरानी समेत सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर समयबद्ध तरीके से समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों से कहा गया कि जनता को सड़क खराब होने से किसी भी तरह की दिक्कत न हो। इसके अलावा, सभी विभाग अपने-अपने अतिक्रमण की पहचान करेंगे

और हर 15 दिन में कार्यों की समीक्षा की जाएगी। इससे पहले कांग्रेस नेता ललित जोशी ने भी शहरवासियों के साथ मिलकर इस मुद्दे पर ज्ञापन दिया था।