बानना-पिनशेला मार्ग के निर्माण को स्वीकृति

बानना-पिनशेला मार्ग के निर्माण को स्वीकृति

स्थान -भीमताल

ब्यूरो रिपोट

भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा भीमताल विधानसभा के भीमताल ब्लॉक के बानना से पिंनसेला तक मोटर मार्ग का निर्माण पूर्व मै विधायक निधि कराया था, चौडीकरण,डामरीकरण नही होने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का समाना करना पड़ता था!

किसानो को बरसात के दिनों अपना उत्पाद हल्द्वानी लाने मै काफी परेशानियो का समाना करना पड़ता था ग्रामीणों ने विधायक कैड़ा से मोटर मार्ग पर सुधारीकरण,चौडीकरण व डामरीकरण,करने मांग करी थी! विधायक कैड़ा ने उक्त मोटर मार्ग पर चौडीकरण, डामरीकरण व सुधारीकरण करने हेतु pmgsy फेस 4 के अंतर्गत प्रस्ताव भेजा था उक्त मोटर मार्ग पर चौडीकरण,सुधारीकरण डामरीकरण कार्य के लिए 7करोड़ 35लाख स्वीकृति हो गये है

जिसकी टैण्डर प्रक्रिया शुरू हो गई है जल्दी ही मोटर मार्ग पर सुधारीकरण,डामरीकरण कार्य किया जायेगा! विधायक राम सिंह कैड़ा ने भीमताल विधानसभा के टांडा, खनश्यू, लेटीबुगा, सरना, धारी सहित आदि गाँवो का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना संबधित विभाग के अधिकारियो को फोन कर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिये!