
मेष – पॉजिटिव: आज आप दूसरों के साथ मिलकर काम करने में सहज रहेंगे, जिससे आपकी कार्यक्षमता बढ़ेगी। आपका उत्साह दूसरों को प्रेरित करेगा और ग्रुप एक्टिविटीज में आपकी लीडरशिप की तारीफ होगी।
नेगेटिव: दूसरों से बहुत ज्यादा उम्मीदें रखने से बचें, क्योंकि हर कोई आपकी रफ्तार तसे नहीं चल सकता। जल्दबाजी या चिड़चिड़ेपन से आपके काम बिगड़ सकते हैं।
करियर: वर्कप्लेस पर टीम वर्क और नेटवर्किंग से अच्छी प्रोग्रेस होगी। पुराने पेंडिंग टास्क खत्म करने के लिए दिन शुभ है।
फाइनेंस: भविष्य की बड़ी योजनाओं पर ध्यान दें। किसी भी तरह की जल्दबाजी या रिस्की निवेश से बचना ही बेहतर है।
हेल्थ: काम के बीच आराम और पर्याप्त नींद लेना जरूरी है। मानसिक शांति के लिए हल्की एक्सरसाइज करें।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: गहरा लाल
उपाय: दिन की शुरुआत ईश्वर का आभार व्यक्त करके करें। किसी की मदद करें या उसे प्रोत्साहित करें।


वृषभ -पॉजिटिव: आज आपकी व्यावहारिक सोच और प्रोफेशनल समझ आपको करियर में मान-सम्मान दिलाएगी। आप अपनी उपलब्धियों को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे।
नेगेटिव: स्वभाव में जिद्दीपन आ सकता है, जिससे बचें। लचीलापन नहीं रखेंगे तो प्रगति में बाधाएं आ सकती हैं।
करियर: करियर की रफ्तार स्थिर रहेगी। नई स्किल्स सीखने और स्ट्रैटेजिक प्लानिंग करने के लिए समय अच्छा है।
फाइनेंस: आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। निवेश से जुड़े बड़े फैसले किसी अनुभवी की सलाह लेकर ही करें।
हेल्थ: खान-पान में अनुशासन रखें और बाहर के खाने से परहेज करें। गले और गर्दन का ख्याल रखें।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: आसमानी नीला
उपाय: सूर्योदय के समय सूर्यदेव को प्रणाम करें और व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें।

मिथुन –पॉजिटिव: आज आपकी विश्लेषण शक्ति और तर्कशक्ति चरम पर होगी। इसकी वजह से आप जटिल समस्याओं का आसान समाधान ढूंढ सकेंगे। नई चीजों को सीखने के लिए आपका दिमाग बहुत एक्टिव रहेगा।
नेगेटिव: ओवरथिंकिंग से बचें, वरना आप निर्णय लेने में देरी हो सकती है या गलतियां हो सकती हैं। एक साथ बहुत सारे काम करने की कोशिश न करें।
करियर: ऑफिस में आपकी रणनीतियों की सराहना होगी और नई जिम्मेदारी मिल सकती है। टीम वर्क आज आपकी सफलता के रास्ते खोल देगा।
फाइनेंस: वित्तीय लेन-देन में विशेष सावधानी रखें और फिजूलखर्ची करने से बचें।
हेल्थ: आंखों की थकान या दिमागी थकान महसूस हो सकती है। डिजिटल डिटॉक्स करें और थोड़ा समय खुद के लिए निकालें।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: गहरा नीला
उपाय: मानसिक शांति के लिए प्राणायाम करें और मधुर वाणी का प्रयोग करें।

कर्क –पॉजिटिव: आपकी इन्टूशन और इमोशनल इंटेलिजेंस आज बहुत मजबूत रहेगी। आप दूसरों को प्रेरित करने में सफल रहेंगे।
नेगेटिव: बहुत ज्यादा सोचने या बात-बात पर भावुक होने से बचें। मूड स्विंग्स आपको परेशान कर सकते हैं।
करियर: आपकी विनम्रता और शांतिपूर्ण व्यवहार कार्यस्थल पर आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी। प्रोग्रेस की रफ्तार स्थिर रहेगी।
फाइनेंस: खर्च के मामले में बजट बनाकर चलें। घर की जरूरतों बढ़ने से खर्च ज्यादा होगा, जिससे तनाव हो सकता है।
हेल्थ: भावनात्मक शांति बनाए रखें और हाइड्रेटेड रहें। पर्याप्त नींद और योग से आप ऊर्जावान महसूस करेंगे।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सफेद
उपाय: मन की चंचलता दूर करने के लिए थोड़ा समय मेडिटेशन और आत्म-चिंतन को दें।


सिंह -पॉजिटिव: आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता से आप अपनी अलग पहचान बनाएंगे। आपकी क्रिएटिविटी आज चरम पर रहेगी।
नेगेटिव: ध्यान रखें कि आत्मविश्वास अहंकार में न बदले। दूसरों को बहुत कंट्रोल करने की कोशिश न करें।
करियर: पेशेवर जीवन में साहसिक फैसले बड़ी सफलता दिला सकते हैं। व्यापारी वर्ग को कोई बड़ा सौदा मिल सकता है।
फाइनेंस: आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। मगर, दिखावे या लग्जरी पर खर्च करने से आप खुद को रोक नहीं पाएंगे।
हेल्थ: आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। नियमित व्यायाम जारी रखें। पीठ और आंखों के तनाव से बचें।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: सुनहरा पीला
उपाय: सूर्यदेव की उपासना करें और सबके साथ विनम्रता से मिलें।

कन्या– पॉजिटिव: व्यवस्थित काम करने और बारीकियों पर ध्यान देने से आप बड़ी गलतियों को होने से रोक लेंगे। सीनियर्स की नजर में आपकी मेहनत आएगी।
नेगेटिव: परफेक्शन की ज्यादा चाहत आपको मानसिक रूप से थका सकती है। दूसरों की आलोचना करने से बचें।
करियर: पदोन्नति की खबर मिल सकती है। भविष्य की प्लानिंग के लिए अपनी एनालिसिस पावर का उपयोग करें।
फाइनेंस: आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और आप उधारी चुकाने में सफल रहेंगे। निवेश सोच-समझकर करें।
हेल्थ: पेट से जुड़ी समस्याओं से सावधान रहें। इसके लिए जरूरी है कि आप संतुलित और हल्का भोजन लें।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: गहरा हरा
उपाय: मानसिक स्थिरता के लिए कुछ समय प्रकृति के बीच बिताना फायदेमंद होगा।

तुला –पॉजिटिव: आज आप हर क्षेत्र में अद्भुत संतुलन बनाने में सफल होंगे। आपकी कूटनीतिक सूझबूझ कठिन परिस्थितियों को आपके पक्ष में मोड़ देगी।
नेगेटिव: सबको खुश करने की कोशिश में खुद की जरूरतों को न भूलें। फैसलों को टालने के बजाय हिम्मत दिखाएं।
करियर: दफ्तर में विवाद सुलझाने में आपकी भूमिका अहम रहेगी। प्रोफेशनल रवैया और टीम का सहयोग उन्नति दिलाएगा।
फाइनेंस: आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और किसी को पैसा उधार देने से बचें।
हेल्थ: योग और प्राणायाम से शरीर स्वस्थ और मन शांत रहेगा। संगीत का सहारा लेना लाभकारी होगा।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: हल्का गुलाबी
उपाय: दिन की शुरुआत शांत भाव से करें। आज बिना मतलब की बहसबाजी से बचें।

वृश्चिक– पॉजिटिव: दृढ़ इच्छाशक्ति और अटूट संकल्प से आप रुके हुए काम पूरे करेंगे। मानसिक रूप से यदि आप मजबूत रहेंगे, तो आज जटिल समस्याओं को हल करने में मदद करेगी।
नेगेटिव: आपकी साफ बोलने की आदत कुछ लोगों को अखर सकती है। मन में शक या ईर्ष्या की भावना आने पर उसे काबू करना आज आपके लिए जरूरी है।
करियर: तकनीकी या अनुसंधान के क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। रणनीति बनाकर चलें।
फाइनेंस: आज आर्थिक सुधार के संकेत मिल रहे हैं। कहीं फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है। गुप्त लेन-देन से बचें।
हेल्थ: सेहत का ख्याल रखें और ज्यादा तनाव न लें। पर्याप्त पानी पिएं और इमोशनल हीलिंग के लिए कुछ समय एकांत में जरूर बिताएं।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: मैरून
उपाय: महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें और भगवान शिव को जल चढ़ाएं।
धनु -पॉजिटिव: आज आप कुछ नया सीखने और अपनी सोच का दायरा बढ़ाने के लिए प्रेरित रहेंगे। आपकी पॉजिटिविटी दूसरों को भी प्रभावित करेगी।
नेगेटिव: ओवर-कॉन्फिडेंस में आकर किसी से ऐसे वादे न करें, जिसे पूरा करने में आप खुद मुश्किल में फंस जाएं। आपकी कड़वी बातें किसी का दिल दुखा सकती हैं। लिहाजा, आज वाणी पर संयम रखें।
करियर: भविष्य की योजनाओं पर काम करने के लिए दिन अच्छा है। जोश में आकर होश खो देने से बचना चाहिए।
फाइनेंस: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। मगर, जोखिम भरे निवेश से दूर रहना बेहतर रहेगा।
हेल्थ: दिमागी सुकून के लिए कुछ समय निकालें। फिजिकल वर्कआउट या वॉक करने से लाभ मिलेगा।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: पीला
उपाय: किसी धार्मिक चर्चा में शामिल होने का मौका मिलेगा। आज वाणी में मधुरता रखें और कड़वे बोल बोलने से बचें।
मकर-पॉजिटिव: जिम्मेदारियों को निभाने और अपने बड़े लक्ष्यों पर फोकस करने के लिए दिन बेहतरीन है। आपका अनुशासन और संयम आज दूसरों से आपको तारीफ दिलाएगा।
नेगेटिव: काम के बोझ के कारण आप अकेलापन या तनाव महसूस कर सकते हैं। अपनी आलोचना खुद न करें और न ही खुद पर बहुत ज्यादा सख्ती करें।
करियर: आपकी प्रोफेशनल अप्रोच सबको पसंद आएगी। तरक्की धीरे-धीरे हो सकती है, लेकिन वह स्थायी होगी।
फाइनेंस: आर्थिक स्थिरता के लिए बचत पर ज्यादा ध्यान दें।
हेल्थ: हड्डियों या जोड़ों के दर्द से बचने के लिए स्ट्रेचिंग करें और पर्याप्त आराम लें।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: गहरा नीला
उपाय: शनिदेव के प्रभाव को संतुलित करने के लिए गरीबों की मदद करें या दान दें।
कुंभ-पॉजिटिव: आज आपके अंदर ऊर्जा की एक नई लहर दिखेगी। रचनात्मकता और संवाद कौशल अच्छा होने से आज आपके काम बनेंगे।
नेगेटिव: सेहत और अपनी दिनचर्या की अनदेखी न करें। सामाजिक मेल-जोल में इतना शामिल न हो जाएं कि थकान आप पर हावी हो जाए।
करियर: साझेदारी और टीम वर्क से शानदार नतीजे मिलेंगे। नए विचार और आत्म-अभिव्यक्ति करियर में सहायक होंगे।
फाइनेंस: आर्थिक जागरूकता और भावनात्मक सुरक्षा में सुधार होगा।
हेल्थ: मानसिक और शारीरिक संतुलन के लिए पर्याप्त आराम करें।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: नीला
उपाय: नए विचारों को अपनाएं और दोस्तों के साथ समय बिताएं, नए विचार आपको प्रेरणा देंगे।

मीन पॉजिटिव: आज आप भावनात्मक रूप से परिपक्व महसूस करेंगे। आज आप काफी क्रिएटिव दिखेंगे। आज अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए समय अच्छा रहेगा।
नेगेटिव: आज जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ सकती है। पुरानी बातों को लेकर ज्यादा भावुक होने की जरूरत नहीं है।
करियर: टीम वर्क और अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए अनुशासित रूप से मेहनत करने की जरूरत है। पर्दे के पीछे रहकर की गई प्लानिंग से सफलता मिल सकती है।
फाइनेंस: लंबी अवधि के लक्ष्यों पर जोर दें और आर्थिक सुरक्षा को प्राथमिकता दें।
हेल्थ: मानसिक शांति के लिए ध्यान करें और पर्याप्त पानी पिएं।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: हल्का हरा
उपाय: मन की शांति के लिए मौन ध्यान करें और भगवान शिव की आराधना करें।

