अब आपदा नहीं, तैयारी की कहानी लिख रहा उत्तराखंड

अब आपदा नहीं, तैयारी की कहानी लिख रहा उत्तराखंड

रिपोर्टर: अज़हर मलिक
लोकेशन: उधम सिंह नगर


उत्तराखंड—जहां हर मौसम अपने साथ एक नई चुनौती लेकर आता है। कभी बरसात का कहर, तो कभी पहाड़ों का टूटना। ये राज्य जितना खूबसूरत है, उतना ही संवेदनशील भी। लेकिन इस बार तस्वीर बदली हुई है, क्योंकि अब उत्तराखंड में आपदा आने से पहले तैयारी की कहानी लिखी जा रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सूझबूझ, सख्त मॉनिटरिंग और दूरदर्शी फैसलों ने उत्तराखंड को “आपदा से बचाव का मॉडल स्टेट” बना दिया है। धामी सरकार की कोशिशों ने राहत व्यवस्था को न सिर्फ तेज़ बनाया है, बल्कि लोगों की जान बचाने की दिशा में नई उम्मीदें भी जगाई हैं।

उत्तराखंड में मौसम का हर बदलाव कई बार आपदा का रूप ले लेता है। बरसात के दिनों में भूस्खलन, सड़कें टूटना, पहाड़ खिसकना, या फिर ग्लेशियर टूटने से बाढ़ का खतरा—ये सब आम दृश्य हैं। लेकिन इस बार हालात पहले जैसे नहीं हैं।

सरकार ने आपदा प्रबंधन में नई तकनीक और मानवीय संवेदना का संगम किया है। राज्य में अब “आपदा हाउस” की स्थापना हो चुकी है, जो सेटेलाइट सिस्टम से रियल टाइम मॉनिटरिंग करता है। इससे किसी भी भूस्खलन, बादल फटने या पहाड़ झटकने की जानकारी तुरंत मिल जाती है और राहत दल तुरंत सक्रिय हो जाते हैं।

इसके साथ ही एयर एंबुलेंस सुविधा को भी विस्तार दिया गया है ताकि दूरस्थ इलाकों से मरीजों को तुरंत हेलीकॉप्टर से सुरक्षित निकाला जा सके।

केदारनाथ और जोशीमठ जैसी पिछली आपदाओं से मिली सीख को सरकार ने न केवल सहेजा है, बल्कि उसे नई नीति के रूप में लागू भी किया है। धामी सरकार का फोकस अब केवल राहत पर नहीं, बल्कि “आपदा से पहले तैयारी” पर है।

हर जिले में 24 घंटे कंट्रोल रूम सक्रिय हैं, जो मौसम और भू-गतिविधियों की निगरानी कर रहे हैं। गांव-गांव तक आपदा प्रशिक्षण और उपकरण पहुंचाए जा रहे हैं ताकि स्थानीय लोग भी संकट की घड़ी में खुद और दूसरों की मदद कर सकें।

इसी का नतीजा है कि राज्य में आपदाओं से होने वाली मौतों में कमी दर्ज की गई है।

उत्तराखंड की धरती पर आपदा आना भले टाला नहीं जा सकता, लेकिन अब उससे लड़ने का जज़्बा और तैयारी दोनों पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूत हैं।

मुख्यमंत्री धामी के ये कदम अब केवल राहत तक सीमित नहीं, बल्कि एक नए, सुरक्षित और सशक्त उत्तराखंड की नींव रख रहे हैं।

अब पहाड़ झटके भी खाए, तो लोग डरते नहीं —
क्योंकि उनके पास है “धाकड़ धामी” की सुरक्षा ढाल।