ऋषिकेश में UKSSSC परीक्षा शांतिपूर्ण, 22 केंद्रों पर 10 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल

ऋषिकेश में UKSSSC परीक्षा शांतिपूर्ण, 22 केंद्रों पर 10 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल

स्थान : ऋषिकेश
ब्यूरो रिपोर्ट

ऋषिकेश में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की समूह ‘ग’ भर्ती परीक्षा रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की गई। परीक्षा शहर के 22 केंद्रों पर संपन्न हो रही है, जिसमें 10 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए।

जिला प्रशासन के अनुसार, ऋषिकेश के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह नकलविहीन और पारदर्शी रहे।

प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे और मोबाइल जैमर लगाए गए हैं। इसके साथ ही पुलिस बल की तैनाती भी की गई है। अभ्यर्थियों को सघन जांच के बाद ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सके।

एसडीएम ऋषिकेश और क्षेत्राधिकारी ने स्वयं विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली थीं।

परीक्षा के दौरान सुबह से ही शहर के हरिद्वार रोड, चंद्रभागा पुल और आईएसबीटी क्षेत्र में अभ्यर्थियों की भारी भीड़ देखने को मिली। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा गया।

रोडवेज विभाग द्वारा अतिरिक्त बसों का संचालन भी किया गया ताकि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

प्रशासन ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में चल रही है और सभी केंद्रों पर निगरानी लगातार जारी है।