नैनीताल पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार

नैनीताल पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार

स्थान: हल्द्वानी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देश पर चलाए जा रहे “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के तहत नैनीताल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बनभूलपुरा और मुखानी क्षेत्र से दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर अवैध स्मैक और शराब बरामद की है।

एसएसपी के निर्देश पर सभी थाना प्रभारियों को नशे के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में एसपी हल्द्वानी मनोज कात्याल और सीओ नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में दोनों अभियानों को अंजाम दिया गया।

पहली कार्रवाई में थाना बनभूलपुरा प्रभारी सुशील चंद्र जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियुक्त मौ. आमिर पुत्र आरिफ, निवासी काबुल का बगीचा, इन्द्रानगर बनभूलपुरा को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से 15.80 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। इस मामले में थाना बनभूलपुरा में एफआईआर संख्या 256/2025, धारा 8/21 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

टीम में शामिल थे:

  1. निरीक्षक जगवीर सिंह
  2. कांस्टेबल दिलशाद अहमद
  3. कांस्टेबल सुनील कुमार

दूसरी कार्रवाई में थानाध्यक्ष मुखानी दिनेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान मोहित मौर्या पुत्र प्रमोद मौर्या, निवासी भट्ट कॉलोनी, तल्ली बमौरी को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के पास से 64 पाउच अवैध कच्ची शराब (खाम) बरामद हुई। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

टीम में शामिल थे:

  1. उप निरीक्षक अविनाश मौर्य
  2. कांस्टेबल पूरन सिंह
  3. महिला कांस्टेबल अचला गढ़िया

नैनीताल पुलिस ने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाती रहेगी ताकि जिले को नशा मुक्त बनाया जा सके।