


लोकेशन :- लालकुआँ
रिपोर्टर :- मुन्ना अंसारी

अखिल भारतीय किसान महासभा के बैनर तले आज शहीद स्मारक पर एक विशाल प्रदर्शन आयोजित किया गया, जिसमें बिन्दुखत्ता को राजस्व गाँव का दर्जा देने और आवारा गौवंश के संरक्षण के लिए स्थायी व्यवस्था किए जाने की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों ने जोरदार प्रदर्शन किया।



प्रदर्शन में पूर्व सैनिकों, व्यापारियों, समाजसेवियों समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। इस आंदोलन ने एक बार फिर बिन्दुखत्ता के राजस्व गाँव बनाए जाने की पुरानी मांग को मुखर किया है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आनंद सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों और पशुपालकों को उजाड़ने का काम कर रही है, जिसे अब किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



“घोषणाएं हुईं, पर अमल नहीं”
मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित राज्य सचिव इन्द्रेश मैखुरी ने कहा कि बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग पर जनता लंबे समय से संघर्ष कर रही है। दो-दो मुख्यमंत्रियों की घोषणाओं के बावजूद आज तक इसे राजस्व ग्राम का दर्जा नहीं दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि डबल इंजन की सरकार बनने के बाद भी जनता को केवल बरगलाया गया है, वादे पूरे नहीं किए गए।

प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यदि सरकार ने शीघ्र इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।


मुख्य बिंदु:

- बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग पर जोरदार प्रदर्शन
- आवारा गौवंश संरक्षण के लिए स्थायी नीति की मांग
- दो मुख्यमंत्रियों की घोषणाओं के बावजूद नहीं मिला दर्जा
- सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

प्रमुख उपस्थिति:
- आनंद सिंह नेगी – प्रदेश अध्यक्ष, अखिल भारतीय किसान महासभा
- इन्द्रेश मैखुरी – राज्य सचिव
- पूर्व सैनिक, व्यापारी, समाजसेवी एवं स्थानीय ग्रामीणों की बड़ी भागीदारी


