सिर्फ एक टी20 इंटरनेशनल मैच में करियर खत्म, लिस्ट में भारत के बड़े-बड़े धाकड़ हैं शामिल

सिर्फ एक टी20 इंटरनेशनल मैच में करियर खत्म, लिस्ट में भारत के बड़े-बड़े धाकड़ हैं शामिल

भारतीय टीम ने 2006 में अपना पहला टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था। अभी भारत इस फॉर्मेट में सबसे सफल टीम है। पिछले साल वेस्टइंडीज और अमेरिका में हुए टी20 वर्ल्ड कप में भारत को जीत मिली थी। अभी तक 118 खिलाड़ियों ने इस फॉर्मेट में भारत के लिए डेब्यू कर चुके हैं। रोहित शर्मा सबसे ज्यादा 159 मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं तो दूसरी तरफ कई खिलाड़ी सिर्फ एक ही मैच खेल पाए।

16 खिलाड़ियों ने खेले एक मैच

भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले 118 खिलाड़ियों में 16 ने सिर्फ एक ही मैच खेला है। हालांकि इसमें कई ऐसे नाम हैं, जिन्होंने अभी तक संन्यास नहीं लिया है। 16 में 5 ऐसे नाम हैं जो अभी और भी मैच खेल सकते हैं। भारत के पहले मैच में शामिल दो खिलाड़ियों का करियर एक मैच का रहा। इसमें महान सचिन तेंदुलकर के साथ ही ऑलराउंडर दिनेश मोंगिया का नाम शामिल है। पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ का टी20 इंटरनेशनल करियर भी एक ही मैच का रहा।

मैन ऑफ द मैच के बाद भी मौका नहीं

भारत के लिए सुब्रमण्यम बद्रीनाथ को भी एक ही टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका मिला। तमिलनाडु के इस बल्लेबाज ने 2011 में वेस्टइंडीज दौरे पर डेब्यू किया था। उस मैच में उन्होंने 43 रनों की पारी खेलकर प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता। इसके बाद भी उन्हें उसके बाद भारत के लिए इस फॉर्मेट में कोई भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला।

भारत के लिए एक ही टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले खिलाड़ी:

खिलाड़ीमैचरनविकेट
दिनेश मोंगिया138—
सचिन तेंदुलकर1101
मुरली कार्तिक1—0
सुदीप त्यागी1—0
सुब्रमण्यम बद्रीनाथ143—
राहुल द्रविड़131—
कर्ण शर्मा1—1
श्रीनाथ अरविंद1—1
पवन नेगी1—1
ऋषि धवन111
परवेज रसूल151

एक मैच खेलने वाले खिलाड़ी जिन्होंने अभी तक संन्यास नहीं लिया- मयंक मार्कंडेय, पृथ्वी शॉ, संदीप वॉरियर, साई सुदर्शन, रमनदीप सिंह।