रानीखेत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने किया पदभार ग्रहण

रानीखेत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने किया पदभार ग्रहण

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर – संजय जोशी

स्थान – रानीखेत

रानीखेत के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जय किशन का उत्तरकाशी सीडीओ के पद पर स्थानांतरण होने के बाद आईएएस वरुणा अग्रवाल ने रानीखेत के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर पदभार ग्रहण किया।

आईएएस वरुणा अग्रवाल ने 4 दिसंबर को रानीखेत के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट का कार्यभार ग्रहण किया। वरुणा अग्रवाल 2021 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने तहसील प्रशासन के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए साथ ही सभी को कर्तव्य और निष्ठा के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि आम जनमानस की शिकायतों को प्राथमिकता के साथ दूर किया जाएगा। सभी विभागों के साथ सामंजस्य बैठा कर कार्य किए जाएंगे।