
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर -संजय जोशी

स्थान – हल्द्वानी

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं क्षेत्र को तुरंत भीमताल में दहशत का पर्याय बने बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने तथा तत्काल पीड़ित परिवार को अनुमन्य मुआवजा दिए जाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्थानीय दुग्ध उत्पादकों की समस्या को देखते हुए दुग्ध संघ के जनरल मैनेजर को स्थानीय दुग्ध उत्पादकों के हिसाब से व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं।


केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट ने भीमताल में बाघ द्वारा हमला कर जनहानि की घटना का तुरंत संज्ञान लेते हुए वन विभाग के मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं क्षेत्र पी के पात्रों को तत्काल दहशत का पर्याय बने बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने के निर्देश दिए हैं। साथ वन विभाग को कैमरा ट्रैप की मदद से बाघ को पिंजरे में कैद करने के लिए कहा गया है। श्री भट्ट ने बताया कि वन विभाग के मुख्यालय द्वारा बाघ को पकड़ने के लिए ट्रेंकुलाइजर गन व पिंजरा लगाए जाने की तत्काल परमिशन दे दी गई है, साथ ही स्थानीय वन विभाग के अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया है की बाग की मूवमेंट पर नजर रखने के लिए कैमरे तथा पर्याप्त टीम से ग्रस्त व निगरानी कराई जाए, साथ ही तत्काल बाघ को पिंजरे में पकड़ने के लिए समुचित उपाय किए जाएं।

श्री भट्ट ने कहा कि मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं को निर्देश दिए गए हैं कि पीड़ित परिवार को तुरंत सरकार द्वारा अनुमन्य मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जाए। और क्षेत्र में वन विभाग की टीम लगातार गस्त करती रहे। वही बाघ के हमले से प्रभावित इलाके में दुग्ध समितियां में दूध पहुंचाने के लिए प्रातः जल्दी जाना पड़ता है जिससे उनकी जान को खतरा बना हुआ है, लिहाजा स्थानीय लोगों के अनुरोध पर दूध के उठान के लिए नैनीताल दुग्ध संघ के जीएम को निर्देशित किया गया है कि वह स्थानीय जनता के अनुरोध के हिसाब से समय तय कर दुग्ध उत्पादकों का दूध उठाएं।


