लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय की जरनल ओपीडी में डॉक्टरों का टोटा बिना दिखाएं घरों को लौटने को मजबूर मरीज

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय की जरनल ओपीडी में डॉक्टरों का टोटा बिना दिखाएं घरों को लौटने को मजबूर मरीज

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य व्यवस्था पटरी से उतरती जा रही है जिले के सबसे ज्यादा ओपीडी वाले अस्पतालों में से एक लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय की जरनल ओपीडी में मरीजों को देखने के लिए डॉक्टरों की काफी कमी है मात्र एक या दो डॉक्टर के द्वारा मरीजों को देखा जा रहा है जिस कारण भीड़ के चलते दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले मरीज बिना दिखाएं वापस घरों को लौट रहे हैं या प्राइवेट अस्पतालों की दौड़ लगा रहे हैं

शनिवार को भी एक दर्जन से ज्यादा मरीज बिना दिखाए वापस अपने घरों को लौटे रोज 200 से 250 ओपीडी वाले अस्पताल में जरनल ओपीडी में डॉक्टरों की कमी का खामियाजा दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले मरीज भुगत रहे हैं वही सीएमओ चंपावत के द्वारा जनता को सिर्फ कोरे आश्वासन दिए जा रहे हैं लेकिन डॉक्टरों की कमी को पूरा नहीं किया जा रहा इस समय चिकित्सालय में बाल रोग विशेषज्ञ लंबी छुट्टी पर गए हुए हैं तथा आई सर्जन को इधर-उधर कैंपों में भेजा जा रहा है जिस कारण मरीजों की समस्याएं और भी ज्यादा बढ़ गई हैं वहीं लोगों ने सीएमओ चंपावत व स्वास्थ्य विभाग से जरनल ओपीडी में डॉक्टरों की संख्या बढ़ाने की मांग करी है ताकि दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले ग्रामीण अपना इलाज करा सके वही अस्पताल की इस हालत को लेकर स्थानीय जनता एक बड़े जन आंदोलन करने की तैयारियों में जुट गई है जल्द ही लोहाघाट में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर एक बड़ा जन आंदोलन देखने को मिल सकता है

मालूम हो 6 जनवरी को डीएम चंपावत के द्वारा जिले के चिकित्सालयो से अवकाश में जाने वाले या अनुपस्थित रहने वाले डॉक्टरो की सूचना ,सूचना विभाग व मीडिया को देने के आदेश जारी किए थे लेकिन स्वास्थ्य विभाग के द्वारा डीएम के इस आदेश पालन तक नहीं किया जा रहा है