हल्द्वानी – यहां मिला बाघिन का शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप…

हल्द्वानी – यहां मिला बाघिन का शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप…

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोटर – राहुल तिवारी

स्थान – हल्द्वानी

जंगलों में अक्सर आपसी संघर्ष में बाघों की मौत हुई है एक बार फिर से रामनगर वन प्रभाग के हेड़ाखान बीट काठगोदाम ब्लॉक के कक्ष संख्या 5 अंतर्गत जंगल के अंदर एक मादा बाघिन के शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने बाकी के शव को पोस्टमार्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

बाघिन की उम्र करीब 7 से 8 साल की बताई जा रही है मौत के प्रथम दृष्टया कारण आपसी संघर्ष बताया जा रहा है।वन क्षेत्राधिकारी फतेहपुर ख्यालीराम आर्य ने बताया कि वन विभाग की गश्ती टीम जंगल के भीतर मृत बाघिन का शव बरामद हुआ है उन्होंने बताया कि आबादी क्षेत्र से करीब 5 किलोमीटर अंदर गश्त के दौरान वन कर्मियों ने बाघिन को शव देखा जिसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी जिसके बाद डॉक्टरों के पैनल ने बाघिन के शव को पोस्टमार्टम के बाद नष्ट कर दिया गया। शव करीब एक सप्ताह पुराना है बताया जा रहा है बाघिन के सभी अंग सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया आपसी संघर्ष या बीमार होने से बाघिन की मौत हुई होगी मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

गौरतलब है कि फतेहपुर रेंज अंतर्गत पिछले काफी दिनों से बाघ का आतंक हैं बाघ कई लोगों को अपना निवाला बना चुका है,वन विभाग हमलावर बाघ के लिए काफी दिनों से लगा हुआ है। जंगल में बाघ के शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है