सीवर के गंदे पानी रोके जाने और नाली व पक्का मार्ग बनाए जाने के संबंध में हरीश मेहरा ने तहसीलदार को सौपा ज्ञापन

सीवर के गंदे पानी रोके जाने और नाली व पक्का मार्ग बनाए जाने के संबंध में हरीश मेहरा ने तहसीलदार को सौपा ज्ञापन

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर :- भगवान मेहरा
स्थान:- कालाढूंगी

एंकर:- कालाढूंगी नगर पंचायत के वार्ड नंबर 7 में राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर सीवर के गंदे पानी रोके जाने और नाली व पक्का मार्ग बनाए जाने के संबंध में सभासद वार्ड नंबर 7 हरीश मेहरा ने कालाढूंगी तहसील में तहसील दिवस में नायब तहसीलदार युगल किशोर पांडे को ज्ञापन सौंपा।

वहीं वार्ड नंबर 7 कालाढूंगी में दिनेश शर्मा के मकान के बराबर से जाने वाले मार्ग पर वार्ड नंबर 2 वार्ड नंबर 7 के निवासियों के सीवर का गंदा पानी मुख्य मार्ग में आता है |जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

वही सीवर के गंदे पानी से संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी रहती है। क्षेत्रीय जनता द्वारा लगभग 20 वर्षों से उक्त मार्ग का पक्का निर्माण कार्य एवं नाली निर्माण कराए जाने की मांग की जाती रही है। उक्त मार्ग का निर्माण कार्य ना होने के कारण लगभग 50 परिवार प्रभावित हो रहे हैं।