
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


ब्यूरो रिपोर्ट

स्थान – अल्मोड़ा

अल्मोड़ा-कौसानी हाईवे पिछले कई सालों से अपनी बदहाली की कहानी बयां कर रहा है। सड़क की खराब स्थिति के चलते अब धीरे-धीरे लोग इस रूट पर चलने से भी बच रहे हैं, तथा जिनके पास वाया रानीखेत जाने का विकल्प है वह सोमेश्वर से रनमन-मनान-कोसी न होते हुए, रानीखेत के रास्ते जाना ठीक समझ रहे हैं।


इस सड़क की खस्ता हालत देखते हुए इस क्षेत्र का प्रसिद्ध फेसबुक पेज “सोमेश्वर घाटी उत्तराखण्ड” सोशल मीडिया पर तो कब से जनप्रतिनिधियों का ध्यान इस ओर खींच ही रहा था लेकिन बीते दिनों फेसबुक पेज के सदस्यों ने क्षेत्रीय लोगों के साथ मिलकर सड़क पर उतरकर भी इस सड़क की मरम्मत के लिए शांतिपूर्ण मगर विचित्र तरीके से विरोध दर्ज किया। दरअसल पेज के सदस्यों व स्थानीय लोगों के द्वारा सड़क पर पड़े गड्ढों में भरे पानी में धान के पौधे (रोपाई) लगाकर रोष प्रकट किया गया।

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान शंकर सिंह भण्डारी ने तीन बार से विधायक तथा पिछली और वर्तमान सरकार में कैबिनेट मंत्री रही रेखा आर्य पर तंज कसते हुए कहा कि सोमेश्वर की बेटी चुनाव जीतने के बाद अपने मायके का रास्ता भूल चुकी है तभी उन्हें सड़क के गड्ढे दिखाई नहीं दे रहे हैं,

तथा महिलाओं ने सरकार से मांग की कि अगर वो सड़क की मरम्मत करने में असमर्थ हैं तो हमें सड़क के इन गड्ढों पर धान की फसल उगाने दिया जाए कम से काम यहां चार बोरे धान ही हो जाएंगे।
जबकि दूसरे प्रदर्शनकारी राजेंद्र सिंह नेगी ने व्यंग्य कसते हद सरकार से सड़क के इन गड्ढों पर स्वरोजगार के लिए मछली पालन का व्यवसाय करने की इजाजत मांगी।



