मास्टर प्लान की तैयारी को लेकर मण्डलायुक्त दीपक ने ली अधिकारियों की बैठक

मास्टर प्लान की तैयारी को लेकर मण्डलायुक्त दीपक ने ली अधिकारियों की बैठक

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – ललित जोशी

स्थान – नैनीताल

सरोवर नगरी नैनीताल के  राज्य अतिथि गृह,  मे मण्डलायुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में नैनीताल-भीमताल मास्टर प्लान को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मण्डलायुक्त दीपक रावत ने कहा कि वर्ष 2011 में नैनीताल, भीमताल महायोजना मास्टर प्लान  की अवधि समाप्त हो गई थी । जिस सम्बंध में अब वर्ष 2041 तक के लिए नई नैनीताल-भीमताल मास्टर प्लान की तैयारी चल रही है।

जनपद नैनीताल के अंतर्गत नैनीताल-भीमताल एवं निकटवर्ती क्षेत्र की अमृत उपयोजना के अंतर्गत महायोजना मास्टर प्लान की तैयारी को लेकर विभिन्न विभागों के स्टेक धारकों के साथ मण्डलायुक्त ने बैठक की। नैनीताल-भीमताल का जीआईएस आधारित मास्टर प्लान नागपुर की संस्था मैसर्स क्रिएटिव सर्कल द्वारा किया जा रहा है। संस्था के शहर नियोजक देवांग पांडेय द्वारा पीपीटी के माध्यम से महायोजना की विस्तार से जानकारी दी गई।

 मास्टर प्लान हेतु प्रस्तावित मास्टर प्लान का कुल क्षेत्रफल 66वर्ग किलोमीटर है।इसका उद्देश्य है कि नियंत्रित एवं नियोजित विकास किया जाए। इस दौरान मण्डलायुक्त श्री रावत ने  समस्त विभाग को भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए अपने सुझाव लिखित रूप में देने को कहा। बैठक में पार्किंग की समस्या से कैसे निपटा जाये । उस पर भी चर्चा की गई| इस दौरान जिला अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, एस एस पी पंकज भट्ट समेत तमाम अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।