
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर- तनवीर अंसारी
स्थान- सितारगंज ऊधम सिंह नगर

सितारगंज में कैलाश,बैगुल नदी की बाढ़ से ग्रामीणों को बचाने के लिए प्रशासन ने तीन बाढ़ चौकियां बनाई है।वही बाढ़ चौकियों में विभिन्न विभाग के कर्मचारियों को तैनात किया गया है।वही प्रशासन बाढ़ को लेकर अलर्ट है दोनों नदियों की निगरानी प्रशासन ने के लिये अपने कर्मचारी लगाकर बढ़ा दी है।


बाढ़ चौकियां 15 जून से 30 सितंबर के लिए बनाई गई है। वही सितारगंज तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी ने बताया कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सितारगंज प्रशासन ने तीन बाढ़ चौकिया बनाई है। राजकीय इंटर कॉलेज शक्तिफार्म,आंगनवाड़ी केंद्र ववनपुरी,पंचायत भवन रुद्पुर,में बाढ़ चौकियां बनाई गई है।


जिसमें सितारगंज के प्रशासन के विभिन्न विभाग के कर्मचारियों को बाढ़ चौकियों में तैनात किया गये है।ताकि ग्रामीणों की सुरक्षा की जा सके। साथ ही प्रशासन ने नदी किनारे बसे ग्रामीणों से नदी का जलस्तर बढ़ने पर सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी।


