
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर: लक्ष्मण बिष्ट
स्थान: लोहाघाट
चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक में हुए तहसील दिवस में दूर-दूर क्षेत्रों से ग्रामीण जनप्रतिनिधि अपने अपने क्षेत्रों की फरियाद लेकर पहुंचे थे डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने गंभीरता पूर्वक सभी ग्रामीणों की फरियाद को सुना और कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया|


बाकी समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए डीएम भंडारी के सामने ग्रामीणों ने पेयजल ,शिक्षा चिकित्सा ,सड़क ,आपदा से संबंधित समस्याएं रखें जनता की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा |उनके द्वारा सभी अधिकारियों को जनता की समस्याओं के निदान में कोई भी कोताही न बरतने के आदेश दिए| समस्याओं के जल्द समाधान को कहा इस दौरान डीएम भंडारी ने बाराकोट चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया और सीएमओ को चिकित्सा व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए |


एसओ लोहाघाट को बाराकोट क्षेत्र में रात्रि गश्त करने के भी आदेश डीएम भंडारी के द्वारा दिए गए | क्षेत्र में चलने वाले टेक्सी वाहनों में किराया सूची चस्पा करने के आदेश एसडीएम लोहाघाट को दिए गए | लोनिवि व पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को बंद पड़ी सड़कों को तुरंत खोलने के आदेश डीएम भंडारी के द्वारा दिए गए वही ग्रामीणों ने भी जिले के तेज तर्रार युवा डीएम के सामने खुलकर अपनी बात कही इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे|



