
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


संवादाता – संदीप चौधरी

स्थान – रुड़की

भारतीय किसान यूनियन क्रांति की एक बैठक प्रशासनिक भवन में आयोजित हुई | जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सिंह सैनी पहुँचे | जिन्होंने बैठक में मोहम्मद सलमान के उत्तराखंड प्रदेशाध्यक्ष की घोषणा की। इस दौरान किसानो ने उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सिंह सैनी ने प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड की घोषणा करते हुए मोहम्मद सलमान को जिम्मेदारी सौंपी। साथ ही आशा जताई कि वह अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने का काम करेंगे।


उन्होने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि आज किसानों को बड़ी परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। सरकार द्वारा एनसीईआरटी की किताबें लागू करने का काम किया गया बावजूद इसके बच्चो पर निजी पुस्तकों का बोझ कम नही हुआ। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की भाजपा सरकार उन्हें किसान ही नही मानती ओर उनका उत्पीड़न किया जाता है। किसानों का गन्ना भुगतान मिल समय पर नही करती, न ही समितियों द्वारा दवाई व खाद समय पर उपलब्ध कराया जाता है जिसके कारण किसानों को निजी दुकानों के ही चक्कर काटने पड़ते है।

वहीं अपने मनोनयन पर प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सलमान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार जताया और कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है,वह उसका पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निर्वाहन करते हुए किसानों की समस्याओं का निराकरण कराने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। इस दौरान सभी किसानों ने उन्हें फूल मालाएं पहनाकर उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


