
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर – दीपक नोटियाल
स्थान – उत्तरकाशी

आज विकास खण्ड मुख्यालय भटवाड़ी के अन्तर्गत आज तहसील मुख्यालय भटवाड़ी चडेथी में तहसील दिवस लगा| लेकिन अधिकतर विभागीय अधिकारी बैठक में नही पहुंचे | जिस पर प्रमुख विनीता रावत ने बहुत नाराजगी व्यक्त की वहीं आज तहसील दिवस में जनप्रतिनिधियों सहित आमजनमानस बहुत कब संख्या में नजर आये आखिर ऐसा क्यों हो रहा है |


आम समस्याओं के लिए जो तहसील दिवस लगता हैं उससे लोगों का मोह क्यों हट गया क्या लोगों की समस्याओं का हल न होना इसका कारण है | आज तहसील दिवस में स्वास्थ्य, विद्युत, जल, सड़क, कृर्षि जैसे मुद्दों पर छाये रहें कावड यात्रा के दौरान व्यवस्थाओ को लेकर पुलिस स्पेक्टर तोमर के द्वारा बाजार में सुरक्षा को देखते हुए,


हर प्रकार की तैयारियों के बारे में जानकारियां साझा की| इस दौरान पीडब्ल्यूडी, वन विभाग, उरेडा, उद्यान विभाग, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बैठक से नदारद रहें | वहीं ब्लाक प्रमुख का कहना है कि ये प्रशानिक लापरवाही है जिसके कारण फरयादी नही आ रहे है |


