
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर- तनवीर अंसारी
स्थान- सितारगंज (ऊधम सिंह नगर)

सितारगंज में सिडकुल मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई जिसमें एक बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। वही 108 की मदद से दोनों को सीएससी सितारगंज पहुंचाया गया|


जहां डॉक्टर ने एक बाइक सवार अशोक सिंह राणा को मृत घोषित कर दिया और एक को बेहरत उपचार के लिये हायर सेंटर रेफर कर दिया| वही डॉक्टर अभिलाषा पांडे ने बताया कि अशोक सिंह राणा के सर में गंभीर चोट लगी है जिस कारण इनकी मृत्यु हुई है। वही दूसरे बाइक सवार को गंभीर चोटे आई जिसका सीएससी सितारगंज में उपचार कर हायर सेंटर रेफर किया गया।


वहीं मृतक अशोक राणा के चाचा ने कहा कि रोज की तरह अशोक आज भी अपने घर से सिडकुल में पल्लेदारी का काम करने जा रहा था रास्ते में उसकी बाइक का तेल खत्म हो गया और वह पंप की ओर जा रहा था वही सामने से आ रही एक बाइक से उसकी बाइक टकरा गई जिस कारण उसकी मृत्यु हो गई। वहीं मृतक के परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।


