संविदा कर्मचारियों ने बैठक कर तमाम समस्याओं को लेकर की चर्चा

संविदा कर्मचारियों ने बैठक कर तमाम समस्याओं को लेकर की चर्चा

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर : राजू सहगल
स्थान : किच्छा
उधम सिंह नगर के किच्छा में उत्तराखंड विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन से जुड़े कर्मचारियों ने बैठक कर तमाम समस्याओं को लेकर चर्चा की। किच्छा में बैठक करते हुए संविदा कर्मचारियों ने तमाम मुद्दों को लेकर चर्चा कर आगामी रूपरेखा तैयार की। किच्छा में विद्युत वितरण उपखंड कार्यालय में संविदा कर्मचारियों की संपन्न हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अंकित कुमार एवं प्रदेश महामंत्री योगेंद्र विशाल ने कर्मचारियों को संबोधित किया।

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि संविदा कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर कई बार शासन स्तर पर ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग की गई है लेकिन अभी तक कर्मचारी हित में शासन ने कोई फैसला नहीं लिया है। कर्मचारियों ने संविदा कर्मचारियों को एक प्रतिशत का महंगाई भत्ता दिए जाने तथा आईटीआई प्रशिक्षण प्राप्त मीटर रीडर को कुशल श्रेणी का वेतन दिए जाने की मांग उठाई। इस मौके पर तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।