सड़क किनारे खड़ी स्कूल बस को ट्रक ने मारी पीछे से टक्कर, कई बच्चे घायल

सड़क किनारे खड़ी स्कूल बस को ट्रक ने मारी पीछे से टक्कर, कई बच्चे घायल

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – राजू सहगल
स्थान – किच्छा

उधम सिंह नगर जिले के किच्छा में सड़क किनारे खड़ी स्कूल बस को अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। घटना के दौरान बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना की सूचना से परिजनों एवं स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों एवं स्कूल प्रबंधन ने घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। घटना में घायल दो बच्चों का रुद्रपुर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। स्कूली बच्चों के परिजनों ने घटना के आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की पुलिस से मांग की है।

जानकारी के अनुसार नगर के सेंट पीटर स्कूल की बस सितारगंज मार्ग पर स्कूली बच्चों को लेने के लिए रवाना हुई थी। इस दौरान उत्तराखंड उत्तर प्रदेश की सीमा पर सिरसा चौकी के निकट सड़क किनारे खड़ी स्कूल बस को ट्रक चालक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। घटना के दौरान स्कूल बस में 23 छोटे बच्चे सवार थे । अचानक हुई दुर्घटना में कई बच्चे चोटिल हो गए। मौके पर मौजूद परिजनों की सूचना पर अन्य परिजन तथा पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। घटना में घायल सभी बच्चों को किच्छा के सरकारी हॉस्पिटल लाया गया।

बच्चों के घायल होने की सूचना पर स्कूल के प्रधानाचार्य फादर एलेग्जेंडर सहित समाजसेवी नितिन फुटेला ने मौके पर पहुंचकर जानकारी हासिल की और घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। हॉस्पिटल से प्राथमिक उपचार के बाद करीब 20 बच्चों को घर भेज दिया गया| जबकि करीब 3 बच्चों को रुद्रपुर के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। घटना में सभी बच्चे मामूली रूप से चोटिल हुए हैं जिसके चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। फिलहाल सिरसा चौकी पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक तथा ट्रक को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है। घायल बच्चों के परिजनों ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।