
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर: लक्ष्मण बिष्ट
स्थान: लोहाघाट
लोहाघाट में सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है चंपावत के डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी के आदेश के बाद नगर पालिका राजस्व विभाग पुलिस के द्वारा बाजारों में छापे मारे गए छापेमारी से व्यापारियों में हड़कंप मच गया| लोहाघाट नगर पालिका के ईओ मोहम्मद इस्लाम ने बताया कि शासन व डीएम चंपावत के आदेश के बाद सिंगल यूज प्लास्टिक पर लोहाघाट नगर के व्यापारिक प्रतिष्ठानों में छापेमारी की गई|


जिसमें कई व्यापारिक प्रतिष्ठानों में काफी मात्रा में सिंगल यूज प्लास्टिक मिला इओ मोहम्मद इस्लाम ने कहा सभी सिंगल यूज प्लास्टिक को जब्त कर व्यापारियों के ₹32000 के चालान किए गए | तथा भविष्य में सिंगल यूज़ प्लास्टिक न बेचने की सख्त हिदायतें दी गई| छापेमारी के बीच व्यापारियों की टीम के साथ बहस बाजी भी हुई इओ ने कहा व्यापारियों को पहले ही सिंगल यूज़ प्लास्टिक को न बेचने की चेतावनी दी गई थी| उन्होंने कहा सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर लगातार छापेमारी कार्रवाई होती रहेगी उन्होंने सभी व्यापारियों से सिंगल यूज प्लास्टिक न बेचने की अपील की हैं|



