
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर – ललित जोशी

स्थान – नैनीताल

सूचना एवं लोक जनसम्पर्क विभाग के हल्द्वानी में तैनात सहायक निदेशक प्रकाश सिंह भण्डारी की अधिवर्षता आयु पूर्ण होने पर विभाग के कार्मिकों एवम पत्रकार बंधुओं ने भावभीनी विदाई दी। सहायक निदेशक भंडारी ने विभाग में सन 1988 में माह दिसम्बर में देहरादून में अपना कार्यभार ग्रहण किया था। विभाग में अपनी 33 वर्ष 05 माह की सेवा ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा से करने के उपरांत आज सेवानिवृत्त हो गए है। कार्मिकों व पत्रकार बंधु ने भंडारी को बुके, शॉल ओढ़ाकर भावभीनी दी। सेवानिवृत्ति के अवसर पर सहायक निदेशक श्री भंडारी ने कार्मिकों को टीमवर्क से कार्य करने की बात कही ।


कहा कि विभाग भी परिवार है । परिवार के मुखिया का दायित्व है कि वह सभी कार्मिकों को साथ लेकर कर्तव्यों का निर्वहन करें।अपने सम्बोधन में नैनीताल के अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी केएल टम्टा ने कहा कि श्री भण्डारी का व्यक्तित्व सरकारी सेवा में भी सौम्य व मधुर व्यवहार का रहा है। उनकी कार्यशैली की सराहना करते हुऐ श्री भंडारी के सुखद व स्वस्थ भविष्य की कामना की। इस अवसर पर पत्रकार बंधु व सूचना विभाग हल्द्वानी के कार्मिक उपस्थित थे।


