
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्ट- अशोक सरकार
स्थान- चंपावत
चंपावत उपचुनाव 2022 में मुख्यमंत्री धामी के विरुद्ध कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रही निर्मला गहतोड़ी ने प्रशासन भाजपा से मिलीभगत करने व उनकी शिकायतों को अनदेखा करने का आरोप पर लगाया| निर्मला ने कहा की कई बूथों से शिकायत आई है कि उनके बूथ एजेंटों को डराया धमकाया जा रहा है| उन्होंने सुभाष थपलियाल नामक एक ठेकेदार व्यक्ति पर उनके बूथ एजेंटों को डराने धमकाने का आरोप लगाया| उन्होंने कहा कि कि उन्होंने इस बात की शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला अधिकारी से कर दी थी परंतु अभी तक उन दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है | अगर दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वह अनशन पर भी बैठेंगी।


वहीं चम्पावत 55-विधानसभा उपचुनाव-2022 में विधानसभा चम्पावत के अंतर्गत कुल 151 मतदान केद्रों में प्रातः 7 बजे से शांतिपूर्ण ढंग से मतदान प्रारंभ हुआ| प्रात 9:00 बजे तक 16.09, पूर्वाह्न11:00 बजे तक 33.85, अपराह्न 1 बजे तक 45.49, 3 बजे तक 51.83 प्रतिशत तथा मतदान समाप्ति तक 64 प्रतिशत मतदान हुआ,


मतदान कराने के पश्चात मतदान पार्टियों द्वारा गौरल चौड़ मैदान परिसर में बनाए गए संग्रहण केन्द्र में मशीनें जमा कराई जा रही है जिन्हें स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा।



