
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



स्थान- हल्द्वानी

रिपोर्टर- पंकज अगरवाल



मण्डलायुक्त दीपक रावत ने आयुक्त कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जनता दरबार लगाकर जनसमस्याएं सुनी।जनता दरबार में फरियादियों के राजस्व, विद्युत, स्थाई प्रमाण-पत्र, सड़क आदि से सम्बन्धित 29 शिकायतें दर्ज हुई। इस अवसर पर मण्डलायुक्त ने दूरभाष से वार्ता कर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में समस्याओं को निस्तारित कर कृत कार्यवाही से अवगत कराने के निर्देश दिए। रामनगर के फरियादी द्वारा अवगत कराया कि उनकी जमीन पर पड़ोसी अवैध कब्जा कर निर्माण किया जा रहा है। इस संबंध में मण्डलायुक्त ने एसडीएम रामनगर को सर्वप्रथम जमीन की पैमाइश कराने के निर्देंश दिए।



जनसमस्याओं में एक मामला सामने आया। जिसके संबंध में आयुक्त ने डीएम ऊधमसिंह नगर को पत्र लिखकर जांच के निर्देश दिए। आकाशदीप कॉलोनी के निवासियों ने बताया कि उनकी सड़क पर खनन के डम्पर चलते है। जिससे स्कूली बच्चों को खतरा व सड़क बार-बार टूट जाती है। जिस पर आयुक्त ने सम्बन्धित अधिकारी को लिंक मार्ग से खनन के डम्परों के संचालन पर रोक लगाने के निर्देश दिए। मण्डलायुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सहायक निदेशक के एमओयू को एक माह के भीतर प्रकरण को निस्तारित कर कृत कार्यवाही से अवगत कराने के निर्देश दिए। रामनगर निवासी कविता ने कक्षा आठवीं तक दिव्यांग स्कूल संचालन के लिए अनुमति के संबध में शिकायत दर्ज कराई।




