
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


स्थान – हल्द्वानी

रिपोर्ट – पकज अगरवाल

विगत दिनों आई आंधी, तूफान की शिकायत प्राप्त होने पर आज जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने रामनगर क्षेत्र के छोई, श्यामपुर, खुशालपुर बुक्सा, मोतीपुर, भगीरथपुर, नरीपुर, पदमपुर, नाथुपुर, हरिपुर तिवारी, लच्छी श्यामपुर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने काश्तकारों की आम लीची के 40 प्रतिशत से अधिक नगदी फसल के नुकसान होने की जानकारी पर क्षेत्रीय काश्तकारों को सहायता राशि प्रदान की गई ।


उद्यान विभाग ने क्षेत्रों का वृहद सर्वेक्षण एवं मूल्यांकन के उपरान्त अवशेष मुआवजा राशि काश्तकारों को यथाशीघ्र उपलब्ध कराई। श्यामपुर छोई के अतर सिंह की 15 एकड़ भूमि में लगभग 200 आम लीची के जड़ से उखडे़ हुए, पेड़ों का स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम ने ओलावृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई किये जाने का आश्वासन क्षेत्रीय काश्तकारों को दिया।

जिलाधिकारी के स्थलीय भ्रमण के दौरान पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि आगामी माह से प्रत्येक 15 दिन में रामनगर में प्रवास कर लोगों की समस्याओं का निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुमाऊँ एवं गढवाल के मुख्य व्यवसायिक स्थल रामनगर की नंदा मार्केट को स्थापत्य कला को जोड़ते हुए स्थानीय कला को भी बढ़ावा दिया जाएगा।


