
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


स्थान – काशीपुर

रिपोर्ट- अज़हर मलिक

जमीन का पट्टा दिलाने के नाम पर चकबंदी के पेशकार ने लाखों की ठगी की इसका मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेशों पर पेशकार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। जिले में पहले ही जमीनी रंजीशों के मामलों में जिले में आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही है। अब चकबंदी के कर्मचारी की धोखाधड़ी का मामला सामने आने से विभाग की कार्यशैली सवालों में घिर गयी है। वहीं विभाग अभी पूरे मामले में चुप्पी साधे बैठा है।


पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि उससे करीब डेढ़ लाख रुपये लेकर पांच एकड जमीन नाम पर करने की बात कहीं गयी थी। लेकिन लम्बे समय से पेशकार पीड़ित को धोखा दे रहा था। जिसकी शिकायत स्थानीय स्तर पर की गयी लेकिन कोई कार्यवाही ना होने पर पीड़िता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और कोर्ट के माध्यम से पेशकार रुपेन्द्र के विरुद्ध कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। जिसको लेकर जल्द ही पुलिस जांच रिपोर्ट कोर्ट को सोंपेगी।


