
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


स्थान- हल्द्वानी

रिपोर्टर- पंकज अगरवाल

बजवालपुर, देवलचौड स्थित श्री आंनद आश्रम वृद्धाआश्रम के स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आयुक्त दीपक रावत उपस्थित रहें। मुख्य अतिथि के रूप में अपने विचार व्यक्त करते हुए ,उन्होंने वृद्धों की सेवा में योगदान की प्रशंसा की। उन्होंने संस्था के कार्यकलापों पर सन्तोष व्यक्त करते हुये, कहा कि यह अच्छी पहल है, जिससे बर्जुग एवं निराश्रित व्यक्तियों को सहारा मिल रहा है।


उन्होंने पदमश्री यथोधर मठपाल के कुमाऊॅ के इतिहास के अनुसंधान का जिक्र करते हुये ,उनके भीमताल स्थित म्यूजिम का अवलोकन करने की अपील की। संस्था की ओेर से कनक चन्द एवं निर्मला चन्द द्वारा मुख्य अतिथि को रूद्राक्ष का पौध तथा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा चन्द्र वंश के संस्थापक सोम चन्द्र की याद में उनके विवाह पर छोलिया नृत्य की परम्परा शुरू हुई थी, जिसे लेकर संस्था द्वारा सूचना विभाग के सौजन्य से छोलिया नृत्य का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वृद्धाश्रम के निराश्रित बुर्जुगों के अलावा संस्था के पदाधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिक, महिलाऐं एवं बच्चें मौजूद थे।


