यात्रा के दौरान गंभीर  रूप से घायल तीर्थयात्रियों को किया जा रहा एयर लिफ्ट

यात्रा के दौरान गंभीर  रूप से घायल तीर्थयात्रियों को किया जा रहा एयर लिफ्ट

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्ट – नरेश भट्ट  

स्थान – रुद्रप्रयाग

केदारनाथ यात्रा के दौरान गंभीर बीमार तीर्थयात्रियों को एयर लिफ्ट किया जा रहा है। 60 से अधिक गंभीर बीमार तीर्थयात्रियों का रेस्क्यू के साथ ही एयर लिफ्ट किया गया। केदारनाथ यात्रा में अब तक 23 तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है। जहां 22 तीर्थ यात्रियों की हार्ट अटैक से मौत हुई है ।वहीं एक तीर्थ यात्री की मौत खाई में गिरने से हुई है।जिला प्रशासन की ओर से तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य को देखते  हुए उन्हें तत्काल इलाज मुहैया करवाया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से तीर्थयात्रियों के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई है।लेकिन तीर्थयात्री अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित नहीं दिखाई दे रहे हैं।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य खराब होने पर स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक तत्परता से स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए, उपचार कर रहे हैं। यात्रा मार्ग से लेकर केदारनाथ धाम तक पर्याप्त मात्रा में डॉक्टरो की तैनाती की गई है ।

ओपीडी के माध्यम से श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभी तक 60 से अधिक गंभीर मरीजों को एयर लिफ्ट किया जा चुका है। कोई भी अनहोनी घटना ना घटे, इस पर प्रशासन पूरी तैयारी से जुटा है। और इमरजेंसी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।