
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्ट – मनोज कश्यप

स्थान – हरिद्वा

2 साल बाद उत्तराखंड में चार धाम यात्रा बिना किसी पाबंदी के शुरू हुई ।चार धाम यात्रा में श्रद्धालुओं की ऐसी भीड़ उमड़ रहीं हैं कि, चारों धामों में पैर रखने की जगह भी नहीं बच रही है।प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री चार धाम यात्रा के लिए आ रहे है। जिसकी वजह से यात्रा के लिए पंजीकरण स्लॉट फुल हो गए हैं। बद्रीनाथ धाम में 26 मई तक स्लॉट बुक हो चुके हैं।वहीं अन्य धामों के लिए 16 जून तक स्लॉट फुल हो गए हैं। ऐसे में देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालु को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं।


हरिद्वार जिला पर्यटन अधिकारी सुरेश यादव का कहना है कि चार धाम यात्रा में कई प्रदेश से यात्री आ रहे हैं।इस बार सरकार ने चार धाम यात्रा के लिए निशुल्क पंजीकरण की व्यवस्था शुरू की है।महाराष्ट्र से आई यशोदा का कहना है कि वह बुढ़ापे में चार धाम यात्रा के लिए आई थी।और यहां पर स्लॉट नहीं मिल रहा है। उनके सभी पैसे भी खर्च हो गए हैं। सरकार उनके दर्शन कराने की व्यवस्था करें, वही मुंबई से आए गुलाब डाबी का कहना है कि वह घर से चार धाम यात्रा करने के लिए आए थे और जब यात्रा शुरू हुई थी तो प्रचार किया जा रहा था कि उत्तराखंड सरकार चारधाम यात्रियों को पूरी सपोर्ट करेगी लेकिन यहां पर सरकार की तरफ से कोई भी सपोर्ट नहीं मिल रहा है, उनका सारा बजट बिगड़ गया है, उन्होंने सरकार से इस स्थिति से निपटने के लिए कुछ करने की मांग की है।

वही बांदा से आए केके तिवारी ने कहा कि सभी स्लॉट फुल हो चुके हैं सरकार को पेड़ वैकल्पिक व्यवस्था भी करनी चाहिए, जिससे हम अपनी यात्रा पूरी कर सके।हरिद्वार में अचानक आई यात्रियों की भीड़ पर यहां के व्यापारियों का कहना है कि यात्रा पूरे 6 महीने चलेगी, ना कि मई और जून में ही समाप्त हो जाएगी यात्रियों को संयम रखते हुए चार धाम यात्रा करनी चाहिए और जो सरकार ने यात्रा के नियम बनाए हैं उनका पालन करना चाहिए। उन्होंने आने वाले यात्रियों से नियमों का पालन करने की अपील की है।


