पिछले 12 दिनों से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पोते शंकर दत्त पन्त कर रहे है धरना प्रदर्शन

पिछले 12 दिनों से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पोते शंकर दत्त पन्त कर रहे है धरना प्रदर्शन

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्ट – मुन्ना अंसारी

 स्थान – लालकुआँ

लालकुआँ विधानसभा के बिन्दुखत्ता निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नारायण दत्त पंत के पोते शंकर दत्त पंत बीते 12 दिनों से लालकुआँ तहसील के मुख्य द्वार पर धरना प्रदर्शन कर रहे है। जिसकी सुध लेने वाला कोई नही है । 12 दिनों में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा सिर्फ आश्वासन शंकर दत्त पंत को दिया जा रहा है ।शंकर दत्त पन्त का कहना है कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को मिलने वाली सुविधाएं आखिरकार उन्हें क्यूँ नही दी जा रही है।और उनके पत्राचार पर क्या कार्यवाही हुई, उसकी भी जानकारी नही दी जा रही है।

उन्होंने जानकारी देते  हुए बताया कि तमाम पत्राचार करने के बावजूद, उन्हें अभी तक ना तो आरक्षण के तहत नौकरी मिली है, न ही कोई शौचालय बना कर दिया गया है। और न ही सरकारी बस पास बनाए गए हैं। इसके अलावा अन्य सरकारी सुविधाएं जो उत्तराखंड सहित भारत के सभी राज्यों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को मिल रही है। उनमें से कोई भी सुविधा, उन्हें नही दी जा रही है। इसलिए वह पिछले 12 दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं ।