किच्छा में प्रशासन की शह पर हो रहा है अवैध खनन का काला कारोबार

किच्छा में प्रशासन की शह पर हो रहा है अवैध खनन का काला कारोबार

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्ट – सुनील कुमार गुप्ता

स्थान – किच्छा

किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने अपने निजी कार्यालय में एक प्रेस वार्ता की, जिसमें उन्होंने  सीधा निशाना शासन पर साधा  उन्होंने बताया कि जिस तरह से अवैध खनन किच्छा में हो रहा है। ऐसा कभी देखने को नहीं मिला, और यह सब प्रशासन की देखरेख में हो रहा है। वही खनन का भी एक समय निश्चित होता है। लेकिन यहां पर प्रशासन की मिलीभगत को देखते हुए खनन सिर्फ दिन में नहीं रात को भी देखा जा रहा है।

विधायक ने इसके साक्ष्य कें तौर पर वीडियो भी दिखाये तथा ये समस्त साक्ष्य प्रशासन को भी भिजवा दिये गये हैं। उनका कहना हैं की उन्होंने प्रशासन को इसके बारे में अवगत कराया था। लेकिन जिस प्रकार से दिन रात खनन हो रहा हैं। इसमें साफ तौर पर कुछ अधिकारी मिले हुये हैं ,जो की आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे हैं। वहीं किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने कहा की, अगर इस पर लगाम नहीं दी जाएगी, तो आने वाली 26 तारीख को एसडीएम कार्यालय किच्छा के बाहर एक दिन का उपवास करेंगे।