एसडीएम ने तलब की तालाबों पर अतिक्रमण की रिपोर्ट

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर -जसवीर सिंह

स्थान -लकसर

लक्सर में तहसील प्रशासन तालाबों को अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाएगा–इसे लेकर एसडीएम गोपाल राम ने लेखपालों की बैठक ली तथा तालाबो की पैमाइश के आदेश जारी किये है– लक्सर के नवनियुक्त एसडीएम गोपाल राम बिनवाल ने तहसील के सभी लेखपाल व राजस्व निरीक्षक को अपने कक्ष मे बुलाकर बैठक ली। बैठक में एसडीएम ने कहा कि उन्हें लक्सर क्षेत्र के कई गांवों में तालाब की सरकारी भूमि पर ग्रामीणों द्वारा अवैध कब्जे कर स्थाई या फिर अस्थाई निर्माण किए जाने की उन्हें लगातार शिकायतें मिल रही हैं।

गांव के अलावा नगरीय क्षेत्र में भी तालाबों पर अवैध कब्जे की जानकारी उन्हें दी गई है। कहा कि तालाबों की भूमि पर अतिक्रमण अत्यंत गंभीर मसला है। नैनीताल हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट भी तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराने के आदेश दे चुका है।

एसडीएम ने हर सर्किल के गांवों में तालाबों की संख्या, उनकी चौहद्दी तथा क्षेत्रफल की पूरी रिपोर्ट तैयार कर अगले 15 दिन के भीतर मुख्यालय पर जमा कराने के आदेश लेखपालों को दिए। एसडीएम ने कहा कि अगर किसी गांव में तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा है, तो कब्जा की गई भूमि की माप, कब्जा करने वाले का नाम और कब्जा कितने दिनों पहले का है, इसकी भी पूरी जानकारी अपनी रिपोर्ट में दर्शाने के निर्देश लेखपालों को दिए। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट मिलने के बाद सारे तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।