
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर-जसवीर सिंह

स्थान -लकसर

आपको बता दे कि ख़ानपुर थाना क्षेत्र के दल्लावाला गांव के पोपिन नामक युवक बीती 30 अप्रैल को लकसर ख़ानपुर मार्ग पर सड़क हादसे में उस समय गम्भीर रूप से घायल हो गया था –जब वह ट्रैक्टर लेकर अपने खेतों पर जा रहा था-उसे देहरादून के दून अस्पताल भर्ती करा दिया गया था


लेकिन उसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई जिसके बाद लक्सर-खानपुर मार्ग पर परिजनों द्वारा शव रखकर जबरदस्त हंगामा काटा गया और देखते ही देखते सड़क पर जाम लगा दिया परिजनों ने हादसे को को संदिग्ध बताते हुए मामले की जाँच कराकर कार्रवाई करने की माँग की- इस दौरान मौके पर स्थानीय विधायक उमेश कुमार तथा खानपुर थानाध्यक्ष भी पहुंचे

और मृतक युवक के परिजनों को बमुश्किल समझा-बुझाकर पुलिस कार्यवाही का आश्वासन दिया गया वही खानपुर पुलिस के मुताबिक मृतक के परिजनों द्वारा प्रस्तुत तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है !



