
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर- रिजवान अख्तर

स्थान- गदरपुर

उधार लिया कर्ज़ ना देना पड़े इसलिए दो शातिर दिमाग लोगों ने कर्ज देने वाले के खिलाफ ही रची गोलीकांड की साजिश। वही शातिर दिमाग व्यक्ति ने अपने ही रिश्तेदार से खुद पर गोली चलवा दी। उसकी मंशा थी कर्ज देने वाले को ही झूठे मामले में फसा दिया जाए। पुलिस द्वारा गहनता से की गई जांच पड़ताल से सच्चाई सामने आ गई पुलिस ने 2 लोगों को असलहे सहित गिरफ्तार कर लिया जबकि एक अन्य पुलिस की पकड़ से बाहर है।


गोली कांड का खुलासा करते हुए एसएसपी उधम सिंह नगर ने बताया कि ग्राम सरोवर नगर निवासी अली अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि 5 मई रात करीब 9 बजे वह अपने साथी ग्राम मोतीपुर निवासी युसूफ अली के साथ गदरपुर से दवा लेकर लौट रहा था। की ग्राम झगड़पुरी के पास मदरसे के सामने पहुंचने पर डॉ जाकिर अली और शाहिद ने एक अन्य व्यक्ति के साथ आकर युसूफ पर गोली चला दी।

वहीं एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं पुलिस की जांच पड़ताल में लोगों से पूछताछ में मामला संदिग्ध नजर आया पुलिस द्वारा अली अहमद से सख्ती से पूछताछ की गई पहले तो अली अहमद ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया लेकिन बाद में उसने जो कहानी बताई उससे साफ हो गया कि गोली मारे जाने की घटना कर्ज अदायगी से बचने के लिए अंजाम दी गई थी। वहीं एसएसपी मंजूनाथ डीसी ने गदरपुर पुलिस की 24 घंटे के अंदर ही घटना का खुलासा करने के लिए पीठ थपथपाई।



