विकासनगर में युवक की फांसी, सुसाइड नोट में पत्नी और ससुराल को ठहराया जिम्मेदार

विकासनगर में युवक की फांसी, सुसाइड नोट में पत्नी और ससुराल को ठहराया जिम्मेदार

स्थान : विकासनगर

ब्यूरो रिपोर्ट

विकासनगर के पहाड़ी गली चौक क्षेत्र से एक दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है।

यहां 30 वर्षीय महेन्द्र वर्मा ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट और मोबाइल फोन बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मृतक महेन्द्र वर्मा खमरौली कालसी का निवासी था और विकासनगर के पहाड़ी गली चौक स्थित एक किराए के मकान में रह रहे थे।

रविवार शाम उन्होंने अपने कमरे में चुन्नी के सहारे पंखे से फांसी लगाई।

सूचना मिलने पर पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंचे और उन्हें उपजिला चिकित्सालय विकासनगर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, मृतक के पास से करीब 9 पन्नों का सुसाइड नोट मिला है। इस नोट में उसने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं, मृतक के भाई ने भी पत्नी और ससुराल पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए हैं।

जानकारी के मुताबिक, मृतक और उसकी पत्नी दोनों विकासनगर के एक होटल में काम करते थे। हाल ही में उनके बीच किसी बात को लेकर अनबन हुई थी,

जिसके बाद पत्नी घर छोड़कर चली गई थी। मृतक उसकी तलाश कर रहा था, लेकिन उसे कोई जानकारी नहीं मिली।

मृतक की तीन साल पहले हुई शादी से अब तक कोई संतान नहीं हुई थी। उनके पिता हरिदास वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बहू और उसके मायके पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रारंभ में हत्या की आशंका के तहत मामला दर्ज किया गया था।

जांच के दौरान पुलिस ने आत्महत्या की पुष्टि की। इसके बाद भारतीय दंड संहिता की धारा 108 (आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम कर लिया गया है।

पुलिस ने सभी साक्ष्यों को कब्जे में लिया है और सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय हैं।