देहरादून पुलिस महिला सुरक्षा को लेकर सतर्क, सख्त कदमों की तैयारी

देहरादून पुलिस महिला सुरक्षा को लेकर सतर्क, सख्त कदमों की तैयारी

स्थान : देहरादून

ब्यूरो रिपोर्ट

देहरादून में हाल ही में सामने आई एक घटना के बाद पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। महिला सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने कहा कि

इस तरह की घटनाएं बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं और भविष्य में इनकी पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

एसपी सिटी ने बताया कि सभी थाना प्रभारी और सर्कल ऑफिसरों को इस संबंध में अलर्ट कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि महिला संबंधी किसी भी अपराध की सूचना मिलने पर, चाहे वह प्राथमिकी के रूप में हो या आवेदन के रूप में, तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

संबंधित चौकी और थाना प्रभारी के साथ लेडी पुलिस अधिकारियों को भी मामले में शामिल किया जाएगा, ताकि हर स्तर पर महिला सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

एसपी सिटी ने भरोसा दिलाया कि देहरादून पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रभावी कदम उठाएगी।

इसमें काउंसलिंग, हैबिटुअल अपराधियों पर सख्त कार्रवाई और महिला सुरक्षा बूथों की सक्रियता बढ़ाना शामिल है।

उन्होंने विशेष रूप से गौरा-चीता मोबाइल और महिला सुरक्षा बूथों को और अधिक सक्रिय करने का उल्लेख किया, ताकि महिलाओं को किसी भी समय तत्काल मदद मिल सके।

एसपी सिटी ने जनता से अपील की कि महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने में वे भी सहयोग दें और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी पुलिस को तुरंत दें।

पुलिस प्रशासन ने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में महिला सुरक्षा को लेकर नियमित रूप से निगरानी बढ़ाई जाएगी और प्रशिक्षण व जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।