
स्थान : देहरादून
ब्यूरो रिपोर्ट

अमेरिका के नए टैरिफ प्लान को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अमेरिका और भारत के बीच हुई बातचीत और समझौता सभी के लिए लाभदायक होगा।


उन्होंने कहा कि इससे भारतीय उत्पादकों को बढ़ावा मिलेगा और अंतरराष्ट्रीय बाजार में उनके लिए नए अवसर खुलेंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि अमेरिका के नए टैरिफ प्लान को लेकर केंद्र सरकार पूरी तरह सजग है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के हितों को सर्वोपरि रखा गया है।

उन्होंने विश्वास जताया कि इस समझौते के बाद भारतीय उत्पादकों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेहतर अवसर मिलेंगे, जिससे किसानों, उद्यमियों और व्यापारियों को सीधा लाभ होगा।

सीएम ने यह भी कहा कि निर्यात को बढ़ावा मिलने से देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इससे न केवल व्यापारियों बल्कि आम जनता को भी सकारात्मक असर देखने को मिलेगा।

पुष्कर सिंह धामी ने अमेरिकी बाजार में भारतीय उत्पादों की संभावनाओं पर जोर देते हुए कहा कि
आने वाले समय में नए अवसर खुलेंगे और व्यापार के क्षेत्र में भारत की स्थिति और मजबूत होगी।
राजनीतिक और आर्थिक विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के द्विपक्षीय समझौते से उत्तराखंड के उत्पादकों और छोटे उद्यमियों को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहुंच बनाने में मदद मिलेगी।

