
स्थान- खटीमा ऊधम सिंह नगर
रिपोर्टर : अशोक सरकार

उधम सिंह नगर के सीमांत खटीमा में रामलीला मैदान में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।


इस बहुउद्देशीय शिविर में लगभग 40 विभागों के कर्मचारी शामिल हुए और जनता की समस्याओं और शिकायतों को निवारण के लिए उपस्थित रहे।

शिविर में कुल लगभग 70 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से कई शिकायतों का निवारण उसी समय किया गया।


बाकी शिकायतों के लिए उप जिला अधिकारी ने संबंधित विभागों को आदेशित किया है। कार्यक्रम का उद्देश्य यही है कि जनता एक ही मंच पर सभी विभागों के कर्मचारियों से सीधे अपने मामले निपटा सके।

उप जिला अधिकारी खटीमा तुषार सैनी ने मीडिया को बताया कि यह कार्यक्रम जनता और सरकार के बीच संवाद का एक महत्वपूर्ण मंच है।

उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे शिविर निरंतर आयोजित किए जाएंगे ताकि सभी विभागों के कर्मचारी जनता के कार्यों का समाधान एक ही स्थान पर कर सकें।
शिविर में शिकायतों का समाधान करने के दौरान एक जमीनी विवाद पर दो पक्षों में विवाद भी सामने आया।

दोनों पक्षों ने मंच पर ही आपसी तकरार की। उच्च अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने मामले को शांत किया और समझाइश दी।
उप जिला अधिकारी तुषार सैनी ने मीडिया को बताया कि यह विवाद पुरानी वापसी जमीन से संबंधित है। उन्होंने कहा कि संबंधित जमीन के दस्तावेजों की जांच के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।
कार्यक्रम में जनता ने विभिन्न विभागों से जुड़े शिकायत पत्र प्रस्तुत किए और अधिकारियों द्वारा तत्काल समाधान मिलने पर लोगों ने संतोष व्यक्त किया।
अधिकारियों ने कहा कि सभी शिकायतों का त्वरित समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
इस तरह के शिविरों से सरकार और जनता के बीच भरोसा मजबूत होता है और लोगों को सरकारी प्रक्रियाओं में सीधे जुड़ने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी इस पहल की सराहना की।

