
स्थान : रूडकी
ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हालिया बयान को लेकर कांग्रेस ने पलटवार करते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन ने कहा कि मुख्यमंत्री जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं और अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए आरोप-प्रत्यारोप का सहारा ले रहे हैं।


निजामुद्दीन ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और महिला सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों में पूरी तरह विफल हो गई है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है और जनता को असली सुधार नहीं मिल रहे हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा के ही कुछ विधायक और मंत्री अब विकास की पोल खोल रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री सिर्फ आरोपों के सहारे अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह जनता के लिए चिंता का विषय है कि राज्य की वास्तविक समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है।


उन्होंने आगे कहा कि उत्तराखंड की जनता अब ‘जुमले की सरकार’ को पहचान चुकी है। बेरोजगारी की समस्या चरम पर है और प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर हालात चिंताजनक हैं।
कांग्रेस का कहना है कि ऐसे हालात में मुख्यमंत्री का आरोप-प्रत्यारोप जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास है।
काजी निजामुद्दीन ने यह भी कहा कि विकास कार्यों के नाम पर केवल भ्रष्टाचार ही नजर आता है। सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे बुनियादी ढांचे में निवेश न के बराबर है, जबकि योजनाओं का लाभ जनता तक नहीं पहुंच रहा है।
कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया कि राज्य की समस्याओं को हल करने के बजाय वे केवल राजनीतिक बयानबाजी में लगे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा की यह सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर रही है और चुनावों में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
अंत में कांग्रेस नेता ने स्पष्ट किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड की जनता भाजपा को उसके कार्यों के लिए जवाब देगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब केवल दावे और घोषणाओं से संतुष्ट नहीं है और वास्तविक विकास चाहती है।

