आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज का दिन अधूरे कार्य पूरे करने के लिए बहुत अच्छा है। बदलाव से जुड़ी गतिविधियां सफल रहेंगी और तनाव कम होगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह का रिश्ता भी आ सकता है।
नेगेटिव- सुनी सुनाई बातों पर भरोसा न करें। गलत जानकारी आपको भ्रमित कर सकती है। जल्दबाजी में कुछ काम अधूरे छूट सकते हैं। आज किसी से वादा करने से बचें।

व्यवसाय- कोई व्यावसायिक डील फाइनल हो सकती है, जो लाभदायक रहेगी। विस्तार से जुड़ी योजनाओं पर ध्यान दें। युवाओं के लिए करियर लक्ष्य पूरा करने का सही समय है, इसलिए पूरा प्रयास करें।
लव- घर का माहौल मधुर रहेगा। प्रेमी युगल का घूमने फिरने या डिनर का कार्यक्रम यादगार रहेगा।
स्वास्थ्य- तनाव से बचें। सिरदर्द की शिकायत हो सकती है। पानी, आराम और दिनचर्या पर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव- मेहनत और अनुशासन से आप अस्त व्यस्त दिनचर्या को व्यवस्थित कर लेंगे। ग्रह स्थिति अनुकूल है, उसका लाभ आपकी कार्यक्षमता पर निर्भर करेगा। संतान को प्रतियोगिता में सफलता मिलने से खुशी रहेगी।
नेगेटिव- सामाजिक कार्यों में दूसरों के विचारों का सम्मान करें। काम का दबाव बना रहेगा। कुछ ऐसे खर्च सामने आएंगे जिनमें कटौती मुश्किल होगी। धार्मिक या आध्यात्मिक स्थल पर जाने से मन शांत होगा।

व्यवसाय- अभी नया व्यवसाय शुरू करने का समय अनुकूल नहीं है। मार्केटिंग या मीडिया से जुड़े काम बहुत सावधानी से करें या टाल दें। किसी प्रभावशाली व्यवसायी से मुलाकात होकर योजनाओं का आदान प्रदान होगा।
लव- जीवनसाथी का पूरा सहयोग और भावनात्मक संबल मिलेगा। प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- अधिक मेहनत से थकान और कमजोरी रहेगी। समय समय पर आराम जरूर करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आसपास के लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा और उत्साह बना रहेगा। प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त के लिए समय अनुकूल है। रुकी पेमेंट या उधार दिया पैसा वापस मिलने की संभावना है।
नेगेटिव- अपनी दिनचर्या पर फोकस रखें। अपरिचित लोगों से संपर्क में सतर्क रहें और उन्हें निजी जीवन में दखल न देने दें। वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग नुकसानदायक हो सकता है। अनावश्यक खर्च रोकें।

व्यवसाय- पार्टनरशिप व्यवसाय में तालमेल की कुछ दिक्कतें रह सकती हैं। निवेश का अवसर है, पर रिस्क की जगह सोच समझकर फैसला लें। सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों को सकारात्मक सूचना मिल सकती है।
लव- वैवाहिक संबंध अच्छे रहेंगे। लव लाइफ में अच्छे पल मिलेंगे और रिश्तों में नजदीकी बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- प्रदूषण और मौसम का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। बचाव जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज ग्रह गोचर अनुकूल है। किसी भी खास खरीद फरोख्त में कानूनी और वैधानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार करेंगे तो सही निर्णय ले पाएंगे। विद्यार्थी पढ़ाई में एकाग्र रहेंगे।
नेगेटिव- युवा केवल सपने न देखें, उन्हें लागू करने पर भी ध्यान दें। बनते कामों में रुकावट का कारण आपका उतावलापन और गुस्सा बन सकता है। मामा पक्ष से विवाद की आशंका है।

व्यवसाय- वर्तमान कामों पर ध्यान रखें। पार्टनरशिप में पुराने मुद्दों को बार बार न उछालें। उधारी से बचें, यह नुकसान दे सकती है। नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव अधिक रहेगा।
लव- परिवार में मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। समय रहते बात सुलझाना जरूरी है।
स्वास्थ्य- जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। खुद को स्वस्थ रखने के लिए योग और व्यायाम दिनचर्या में शामिल करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- समय लाभदायक है। व्यस्तता के बीच भी आप अपनी रुचि के कामों के लिए समय निकालेंगे। भविष्य की योजनाएं बनेंगी। युवाओं को प्रतियोगिता में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
नेगेटिव- दूर की यात्रा आज समय और धन दोनों की हानि दे सकती है। पड़ोसियों से वाद विवाद से बचें, वरना घर का माहौल तनावपूर्ण हो सकता है। निजी मामलों में रिस्क न लें।

व्यवसाय- कोई भी बड़ा निर्णय अनुभवी व्यक्ति से सलाह के बाद लें। बैंकिंग क्षेत्र के लोगों को प्रमोशन से जुड़ी खबर मिल सकती है। मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वालों पर दबाव रहेगा।
लव- पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा। मनोरंजन और शॉपिंग की योजना बन सकती है।
स्वास्थ्य- मानसिक और शारीरिक थकान रह सकती है। पौष्टिक आहार लें और ध्यान, अध्यात्म या मेडिटेशन करें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- सामाजिक गतिविधियों में आपकी उपस्थिति सराहनीय रहेगी। लोकप्रियता बढ़ेगी। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। आर्थिक योजनाएं भी धीरे धीरे सफल होंगी।
नेगेटिव- किसी की परेशानी का मजाक न बनाएं, इससे रिश्ते खराब हो सकते हैं। उधारी से बचें और अनावश्यक मेलजोल कम रखें। अपने कामों में लगे रहना बेहतर रहेगा।

व्यवसाय- रुके मामलों में गति आएगी, लेकिन कानूनी और निवेश से जुड़ी जटिलताएं सामने आ सकती हैं। नकारात्मक लोगों से दूरी रखें। बैंक से जुड़े काम समय पर पूरा करें।
लव- परिवार के साथ समय बिताने से आपसी तालमेल बेहतर होगा। मित्रों से मुलाकात भी बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- नकारात्मक लोगों का असर मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। सकारात्मक माहौल में रहें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव- जिस काम के लिए आप लंबे समय से प्रयास कर रहे थे, वह किसी के सहयोग से पूरा हो सकता है। जमीन जायदाद के काम में सफलता के योग हैं। प्रियजन से मुलाकात दिन को खुशनुमा बनाएगी।
नेगेटिव- जोखिम वाले कामों से दूरी रखें। लापरवाही में नियम न तोड़ें, वरना कानूनी उलझन हो सकती है। दिनचर्या व्यवस्थित रखें। लेनदेन बहुत सावधानी से करें या आज टाल दें।

व्यवसाय- अनुभवी और प्रभावशाली लोगों की कार्यशैली देखकर सीखें। कारोबार में जो बदलाव योजना बनाई है, उसे जल्दी लागू करें। यह बदलाव आगे अवसर देगा।
लव- दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। प्रेम संबंध को विवाह में बदलने के लिए परिवार की सहमति मिल सकती है।
स्वास्थ्य- लाइफस्टाइल संतुलित रखें। एसिडिटी और कब्ज बढ़ने पर अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 4

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव- रुका कार्य किसी मार्गदर्शन से पूरा होगा। फैसला लेते समय जल्दबाजी न करें, हर पहलू पर सोचें। परिवार में संतान सुख या बच्चे से जुड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना है।
नेगेटिव- निजी मामलों में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं, लेकिन जल्द काबू पा लेंगे। कुछ लोग जलन से आलोचना करेंगे, इसका आप पर स्थायी असर नहीं होगा।

व्यवसाय- कर्मचारियों और सहयोगियों का समर्पण काम में मदद करेगा। कोई सरकारी काम अटक सकता है। पार्टनरशिप में छोटी गलतफहमी से अनबन हो सकती है। नौकरीपेशा लोग टारगेट पूरा कर लेंगे।
लव- परिवार के साथ समय और विचारों का आदान प्रदान सकारात्मकता देगा। प्रेम संबंधों में खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर और छाती में जलन की शिकायत हो सकती है। एसिडिटी और गैस को नजरअंदाज न करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

 पॉजिटिव- योजनाओं को जमीन पर उतारने का अच्छा समय है। सामाजिक कार्यों में योगदान रहेगा। रुका कानूनी काम किसी अधिकारी की मदद से आगे बढ़ सकता है। युवाओं को पढ़ाई में शिक्षक का मार्गदर्शन मिलेगा।
नेगेटिव- किसी करीबी की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है, पर अपना बजट भी संभालें। शेयर, तेजी मंदी या जोखिम वाले निवेश से दूर रहें। अतिरिक्त काम का दबाव चिड़चिड़ापन बढ़ा सकता है।

व्यवसाय- आज कारोबार में रिस्क लेना नुकसान दे सकता है। सरकारी नियमों का पालन करें। विदेशी व्यापार से जुड़े लोगों को खास सफलता मिल सकती है। नौकरी में बॉस की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।
लव- जीवनसाथी और परिवार के सहयोग से घर में सुख शांति रहेगी। रोमांटिक जीवन में किया वादा पूरा करें।
स्वास्थ्य- तनाव और मानसिक दबाव का असर शरीर पर पड़ सकता है। ध्यान और मेडिटेशन लाभ देंगे।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव- अनुभवी और खुशमिजाज लोगों के संपर्क से सोच में सकारात्मक बदलाव आएगा। रुका काम पूरा होने से चिंता कम होगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में मेहनत का फल मिलेगा।
नेगेटिव- जमीन की खरीद फरोख्त में दस्तावेज अच्छी तरह जांचें। किसी नजदीकी मित्र से भरोसे का धोखा मिल सकता है। विपरीत स्थिति से निकलने के लिए स्वयं प्रयास करना होगा।

व्यवसाय- कार्यस्थल की आंतरिक व्यवस्था पर पूरा ध्यान रखें। बाहरी दौड़धूप और यात्रा आज टालना बेहतर है। सरकारी गतिविधियों से जुड़े व्यवसाय में अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं।
लव- जीवनसाथी और परिवार के साथ मनोरंजन व शॉपिंग का समय मिलेगा। प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- थकान की वजह से कमजोरी महसूस हो सकती है। अपने लिए भी समय निकालें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव- दिन सकारात्मक रहेगा। रिश्तेदारों और परिवार के साथ संबंध मजबूत होंगे। पारिवारिक और व्यावसायिक जिम्मेदारियों में संतुलन बनाकर आप अच्छी व्यवस्था रख पाएंगे। मान सम्मान मिलने की संभावना है।
नेगेटिव- कोई निजी काम मन मुताबिक न होने पर गुस्सा आ सकता है। आय से ज्यादा खर्च रहने की स्थिति है, इसलिए फालतू खर्च रोकें। खुद को साबित करने के लिए और मेहनत करनी होगी। जल्दबाजी में फैसला न लें।

व्यवसाय- कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले वरिष्ठ या अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। ग्लैमर, मीडिया, कंप्यूटर आदि से जुड़े व्यवसाय में लाभ मिलेगा। ऑफिस सिस्टम में सकारात्मक बदलाव आएगा।
लव- व्यस्तता के बावजूद परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। लव पार्टनर के साथ समय बिताने से नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- गैस और कब्ज से दिनचर्या बिगड़ सकती है। खानपान में सख्त सावधानी रखें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- दिन खुशियों से भरा रहेगा। संतान का मार्गदर्शन और नई जानकारी देना उनके व्यक्तित्व को निखारेगा। सामाजिक गतिविधियों में आपकी उपस्थिति और विचार सराहे जाएंगे। आपकी योग्यता से मान सम्मान मिलेगा।
नेगेटिव- एक ही मुद्दे पर ज्यादा अटकने से दूसरे अवसर छूट सकते हैं। विपरीत स्थिति में आपा न खोएं। धैर्य रखें। बच्चों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

व्यवसाय- योजनाओं को लागू करने में कुछ अड़चनें आएंगी। आज शांत और संयमित रहकर काम करना बेहतर है। सहकर्मियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। इंपोर्ट एक्सपोर्ट में धोखे की आशंका है, कागजी जांच जरूर करें।
लव- वैवाहिक जीवन में एक दूसरे के प्रति सम्मान बनाए रखें। अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है।
स्वास्थ्य- गलत खानपान से गैस और बदहजमी रह सकती है। जोड़ों का दर्द बढ़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 6