गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर नगर में भव्य नगर कीर्तन

गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर नगर में भव्य नगर कीर्तन

स्थान – सितारगंज
रिपोट – तनवीर अंसारी

गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर नगर में भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। कलगीधर गुरुद्वारा से प्रारंभ होकर मुख्य चौक, तिरंगा चौक, बिष्टि चौक होते हुए एमपी चौक से वार्ड नंबर 7 स्थित छोटे गुरुद्वारे में इसका समापन हुआ।

नगर कीर्तन में संगत की सेवा के लिए मुख्य मार्गों पर स्थान-स्थान पर लंगर की व्यवस्था की गई थी। पूर्व कृषि मंडी अध्यक्ष सरदार हरपाल सिंह ने बताया कि लंगर सेवा में नगर के सभी धर्मों के लोग एक साथ शामिल रहे और यह संदेश दिया कि भविष्य में भी आने वाली पीढ़ियाँ आपसी सौहार्द और एकता के साथ त्यौहार मनाएँ।

उन्होंने कहा, “हमारे बच्चों को भी यही सीख मिले कि हर धर्म और समुदाय के त्योहार में मिलजुलकर भाग लेना चाहिए।”