विकासनगर प्रकरण में पुलिस की कार्रवाई तेज, पांचवां आरोपी भी गिरफ्तार

विकासनगर प्रकरण में पुलिस की कार्रवाई तेज, पांचवां आरोपी भी गिरफ्तार

स्थान : देहरादून
ब्यूरो रिपोर्ट

विकासनगर में हुए चर्चित घटनाक्रम को लेकर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मामले में अब तक चार आरोपियों को जेल भेजे जाने के बाद पुलिस ने पांचवें आरोपी को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

जानकारी देते हुए देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और घटना में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

एसएसपी ने कहा कि अब तक पांच आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है तथा मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के अनुसार, घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच जारी है और यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने कहा कि देहरादून पुलिस शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है तथा किसी भी दोषी को कानून से बचने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने आमजन से भी अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी महत्वपूर्ण जानकारी को पुलिस के साथ साझा करने की अपील की है।