खटीमा: खनन अधिकारी की कार्रवाई से परेशान व्यापारी, उपजिला अधिकारी को ज्ञापन

खटीमा: खनन अधिकारी की कार्रवाई से परेशान व्यापारी, उपजिला अधिकारी को ज्ञापन

स्थान- खटीमा
रिपोर्ट -अशोक सरकार

आज लोहे व्यापार मंडल खटीमा ने अपने प्रतिनिधि के माध्यम से उप जिला अधिकारी (UDO) तुषार सैनी को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि खनन अधिकारी द्वारा उन्हें लगातार बेवजह परेशान किया जा रहा है

व्यापारी बताते हैं कि वे अपने स्टॉक से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में रेता और बजरी ग्राहकों तक पहुंचाते हैं। मार्केट की संकरी गलियों के कारण बड़े वाहनों का आना संभव नहीं है और इसलिए ट्रैक्टर ट्रालियों के माध्यम से ही सामग्री पहुंचाई जाती है।

व्यापारियों का कहना है कि इसके बावजूद खनन अधिकारी उन्हें बार-बार रोकते हैं और परेशान करते हैं। ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिला अधिकारी तुषार सैनी ने कहा कि खनन अधिकारी से बात कर बीच का समाधान निकाला जाएगा, ताकि व्यापार और नियम दोनों सुरक्षित रहें।