उत्तराखंड में ‘धाकड़’ विजन: सरकारी सिस्टम सीधे जनता के बीच

उत्तराखंड में ‘धाकड़’ विजन: सरकारी सिस्टम सीधे जनता के बीच

स्थान – उधम सिंह नगर
ब्यूरो रिपोर्ट

क्या आपने कभी सोचा था कि वही सरकारी तंत्र, जिसकी लेटलतीफी से जनता वर्षों तक परेशान रही, अब खुद आपके गांव की चौपाल तक आएगा? उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘धाकड़’ विजन ने इसे हकीकत में बदल दिया है।

इस पहल के तहत सरकारी दफ्तरों की दीवारें तोड़कर प्रशासन सीधे जनता के बीच खड़ा हो गया है। जनता को अब अपने सवालों और समस्याओं का जवाब लेने के लिए लंबी कतारों में इंतजार करने की आवश्यकता नहीं।

उधम सिंह नगर के काशीपुर से आई तस्वीरों में दिख रहा है कि एक ही छत के नीचे पूरी सरकारी मशीनरी मौजूद है। शिक्षा, स्वास्थ्य, भूमि और विकास से जुड़े अधिकारियों ने जनता से सीधे संवाद किया और तुरंत समाधान की कोशिश की।

इस अभियान का मूल मंत्र है—“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वारा”, जो अब सिर्फ शब्द नहीं, बल्कि हर गांव की हकीकत बन चुका है।